{"_id":"64c00d780a858367300ad296","slug":"pay-tribute-to-kargil-martyrs-by-donating-blood-today-pilibhit-news-c-121-1-sbly1029-1688-2023-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: आज रक्तदान कर कारगिल शहीदों को दें श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: आज रक्तदान कर कारगिल शहीदों को दें श्रद्धांजलि
Tue, 25 Jul 2023 11:29 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Tue, 25 Jul 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। कारगिल विजय दिवस पर अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में 26 जुलाई यानी बुधवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर रक्तदान कर आप भी शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि दे सकते हैं। याद रखिए आपका एक यूनिट रक्त किसी को जीवनदान दे सकता है।
जिला अस्पताल के ब्लड बैंक से हर माह थैलेसीमिया के मरीजों को निशुल्क रक्त दिया जाता है। इसके अलावा सड़क हादसे में घायलों को भी रक्त की जरूरत पड़ती है। समय पर रक्त मिलने से इन लोगों की जान बच सकती है। इसके लिए रक्तदान बेहद जरूरी है। लोगों द्वारा स्वेच्छा से किए गए रक्तदान से ही ऐसे जरूरतमंदों की मदद की जा सकती है।
ऐसे में जरूरी है कि अधिक से अधिक लोग जरूरतमंदों की मदद के लिए रक्तदान करें। इसी उद्देश्य से 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस के मौके पर अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से जिला अस्पताल के ब्लडबैंक में सुबह 10 बजे रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। रक्तदान के लिए ब्लड बैंक की तरफ से सारी तैयारी पूरी कर ली गई है।