फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Patients with dry skin and ringworm also increased

Pilibhit News: रुखी त्वचा और दाद-खाज के भी बढ़े मरीज

Sat, 14 Feb 2026 12:11 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sat, 14 Feb 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
Patients with dry skin and ringworm also increased
ओपीडी में त्वचा की समस्या देखते चिकित्सक। संवाद - फोटो : शिकोहाबाद के चौमुखी महादेव मंदिर में स्थापित शिवलिंग। संवाद
पीलीभीत। ठंड के बाद मौसम में आए बदलाव और तेज चल रही शुष्क हवाओं ने लोगों की त्वचा पर असर डालना शुरू कर दिया है। पिछले एक सप्ताह से जिला अस्पताल की ओपीडी में त्वचा संबंधी रोगियों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है, चिकित्सक इन दिनों चल रही शुष्क हवाओं से त्वचा पर प्रभाव पड़ने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में शुक्रवार को लगभग 1200 मरीज जिला अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचे। इनमें 150 मरीजों ने लगभग त्वचा से संबंधित हो रही समस्याओं का चिकित्सीय परामर्श लिया। इनमें बच्चों व युवाओं की संख्या अधिक रही। मौसम में ठंडक खत्म होने के बाद चल रही शुष्क हवाओं से त्वचा का फटना, होंठों में दरार, धूप से पुराने दाद-खाज में जलन, खुजली आदि के मरीज देखे गए।
विज्ञापन

त्वचा चिकित्सक डॉ. शशांक ने बताया कि गर्मी आने से पहले इन दिनों शुष्क तेज हवाओं ने त्वचा पर गहरा असर डालना शुरू कर दिया है। सलाह देते हुए चिकित्सक ने मौसम में साबुन का अधिक प्रयोग न करें व नहाने के बाद मॉइस्चराइजर या सरसों/नारियल तेल का इस्तेमाल करें। इसके साथ पर्याप्त मात्रा में पानी पीने की भी सलाह दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed