{"_id":"69c97b2bae10ceafc909fb5e","slug":"patients-increased-in-the-health-fair-elderly-and-children-were-more-troubled-pilibhit-news-c-121-1-pbt1010-156428-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: आरोग्य मेले में बढ़े मरीज, बुजुर्ग और बच्चे ज्यादा परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: आरोग्य मेले में बढ़े मरीज, बुजुर्ग और बच्चे ज्यादा परेशान
विज्ञापन
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पुराना अस्पताल में महिला को परामर्श देते चिकित्सक। संवाद
पीलीभीत। तापमान बढ़ने के साथ ही पीएचसी में लगने वाले आरोग्य मेले में मरीजों की संख्या भी बढ़ने लगी है। रविवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित जन आरोग्य मेले में वृद्ध व बच्चों की संख्या अधिक देखी गई। बुजुर्गों में ब्लड प्रेशर असंतुलन होना पाया गया। बच्चों में वायरल बुखार के मामले अधिक रहे।
शहर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पुराना अस्पताल में चिकित्सक डॉ. जनमेजय ने 55 से अधिक मरीजों की ओपीडी की। इसमें कुछ उम्रदराज पुरुष व महिलाओं में तापमान बढ़ने से ब्लड प्रेशर असंतुलित होना, खराब खानपान से पाचन तंत्र बिगड़ना आदि के मरीज देखे गए। चिकित्सक ने मरीजों को मौसम बदलने के प्रभाव से बचने के लिए तीन से चार लीटर पानी पीने, हल्का भोजन करने व टहलने के निर्देश दिए।
पीएचसी बागगुलशेरखां पर डाॅ. रोहित ने पाचन तंत्र से जुड़ी समस्याओं जैसे एसिडिटी, कब्ज और पेट की ऐंठन के मरीजों का उपचार किया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जोशीटोला में वायरल फीवर से पीड़ित बच्चों की संख्या अधिक रही। इनमें खांसी-जुकाम, सरदर्द के पीड़ित बच्चों को चिकित्सक ने परामर्श देने के साथ परिजनों को विशेष एहतियात बरतने की सलाह दी। संवाद