फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Patients face problems due to lack of government women's hospital

Pilibhit News: राजकीय महिला अस्पताल न होने से मरीजों को दिक्कत

Sun, 26 Apr 2026 01:22 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
Patients face problems due to lack of government women's hospital
बीसलपुर में जर्जर पड़ा राज कीय महिला अस्पताल का भवन  संवाद - फोटो : 1
बीसलपुर। नगर में राजकीय महिला अस्पताल न होने से पूरे तहसील क्षेत्र की महिलाओं को दिक्कत हो रही है। स्थानीय लोग महिला अस्पताल खुलवाने की मांग लगातार कर रहे हैं।
विज्ञापन

नगर में वर्ष 1999 तक राजकीय महिला अस्पताल नियमित रूप से चलता रहा। वर्ष 2000 में अस्पताल का भवन पूरी तरह से जर्जर हो गया था। विभाग ने उस जर्जर भवन के मरम्मत कराने अथवा उसके स्थान पर नए भवन बनवाने के बजाय महिला अस्पताल ही खत्म कर दिया। अभी भी दोबारा चालू नहीं हो पाया है। राजकीय महिला अस्पताल न होने के कारण पूरे तहसील क्षेत्र की महिलाओं को काफी दिक्कत होती है। उन्हें उपचार कराने के लिए पीलीभीत, शाहजहांपुर और बरेली जाना पड़ता है। गरीब महिलाओं को इसमें काफी समस्या आती है।
विज्ञापन

मरीज झोलाछाप के यहां जाने को मजबूर
गरीब महिला मरीजों को मजबूरी में झोलाछाप की शरण में जाना पड़ता है। महिला अस्पताल दोबारा खुलवाने की मांग कई बार की जा चुकी, लेकिन अब तक कोई ध्यान नहीं दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग के अफसर ही लेंगे निर्णय : केंद्र अधीक्षक
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. आलमगीर का कहना कि बीसलपुर में राजकीय महिला अस्पताल न होने की जानकारी विभाग के सभी उच्च अधिकारियों को है। इस संबंध में विभाग के आला अफसर ही निर्णय लेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed