{"_id":"671c0884d700f443490d5ab4","slug":"passengers-will-face-bus-problems-on-local-routes-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-124604-2024-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: स्थानीय मार्गाें पर यात्रियों के सामने आएगी बसों की समस्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: स्थानीय मार्गाें पर यात्रियों के सामने आएगी बसों की समस्या
विज्ञापन
पीलीभीत। त्योहारों को लेकर परिवहन निगम के अधिकारियों ने लंबे मार्गों पर तो बसों की संख्या को बढ़ा दिया है, लेकिन स्थानीय मार्गों पर सवारियों के अनुसार महज फेरे बढ़ाने का दावा किया जा रहा है। ऐसे में दूरस्थ स्थानों से तो लोग जिला मुख्यालय तो पहुंच जाएंगे, लेकिन देर रात तक उन्हें अपने घरों को जाने में दिक्कत का सामना करना पड़ेगा।
जिला मुख्यालय से 103 बसों का संचालन किया जाता है। सबसे ज्यादा बसों का संचालन दिल्ली मार्ग पर किया जाता है। फिलहाल अधिकारी स्थानीय मार्ग पर चार से पांच बसों के फेरे बढ़ाने का दावा कर रहे हैं। ऐसे में दिल्ली, कानपुर, लखनऊ, हरिद्वार व अन्य दूरस्थ स्थानों पर काम करने वाले लोग जिला मुख्यालय तक आसानी से पहुंच जाएंगे, लेकिन बीसलपुर पूरनपुर सहित अन्य मार्गाें पर पहुंचने के लिए यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।
--
स्थानीय मार्गों पर यात्रियों के लिए किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं होने दी जाएगी। जहां सवारियां अधिक होने की जानकारी मिलेगी, वहां पर चालक को बस लेकर मौके पर भेजा जाएगा।
विज्ञापन
- पवन कुमार श्रीवास्तव, एआरएम