{"_id":"6aea26262c28e8802d00c803","slug":"passengers-will-be-told-measures-to-prevent-poisoning-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-172550-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: यात्रियों को जहरखुरानी से बचाव के बताएंगे उपाय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: यात्रियों को जहरखुरानी से बचाव के बताएंगे उपाय
Tue, 03 Nov 2026 11:51 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Tue, 03 Nov 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। परिवहन निगम ने जहरखुरानी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए सतर्कता बढ़ाने की तैयारी की है।
पीलीभीत डिपो के अफसरों ने निर्देश दिए है कि बस को गंतव्य के लिए रवाना करने से पहले परिचालक यात्रियों को जहरखुरानी गिरोह के प्रति जागरूक करेंगे। यात्रियों को सफर के दौरान अनजान लोगों से खाने-पीने की वस्तुएं नहीं लेने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि के प्रति सतर्क रहने की सलाह देनी होगी। बस में सवार यात्रियों की फोटो भी ली जाएगी, ताकि जहरखुरानी की कोई घटना होने पर संदिग्ध लोगों की पहचान करने में मदद मिल सके।
एआरएम विपुल पाराशर ने बताया कि यात्रियों को सुरक्षित सफर कराने के लिए निर्देश जारी किए गए है। संवाद