{"_id":"672a6a0d9cdcd3b357072af4","slug":"passengers-in-trouble-jostling-for-seats-in-buses-and-trains-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-125102-2024-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: मुश्किल में यात्री, बस और ट्रेन में सीट के लिए धक्का-मुक्की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: मुश्किल में यात्री, बस और ट्रेन में सीट के लिए धक्का-मुक्की
विज्ञापन
पीलीभीत रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में सवार होने को धक्का-मुक्की करते यात्री। संवाद
पीलीभीत। त्योहार मनाकर कार्यस्थलों पर वापसी कर रहे यात्रियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। बस और ट्रेन में सवार होने से लेकर सीट के लिए धक्का-मुक्की करनी पड़ रही है। इंतजार के बाद भी जब बस नहीं मिलती है तो डग्गामार वाहनों से भी सफर करना पड़ रहा है।
पिछले तीन दिनों से रेलवे स्टेशन और शहर के सभी प्रमुख चौराहों पर यात्रियों की भीड़ जुट रही है। रोडवेज बस अड्डे पर भी यात्री भटकते देखे जा रहे हैं। मंगलवार को करीब पौने दो बजे टनकपुर से बरेली जाने वाली ट्रेन पर सवार होने के लिए यात्री धक्का-मुक्की करते दिखे।
टिकट काउंटर से लेकर बाहर तक यात्रियों की लंबी कतार लगी रही। स्टेशन परिसर में लगे एटीवीएम काउंटर पर भी यात्रियों की लंबी कतार लगी रही। कुछ यात्री सीट पाने के लिए आपातकालीन खिड़की से ट्रेन के अंदर घुसे। वहीं रोडवेज बस अड्डे पर भी यात्रियों की काफी भीड़ रही।
विज्ञापन
पीलीभीत से रुद्रपुर के लिए जाने वाली बस में सवार होने के लिए यात्री एक-दूसरे से उलझते रहे। लोगों ने बस में खड़े होकर सफर किया। दिन भर यात्रियों की भीड़ से रेलवे स्टेशन परिसर व रोडवेज डिपो भरा रहा।