फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Party -e- Azadi

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर तैयारियों में जुटे लोग

Fri, 14 Aug 2015 10:59 PM IST
पीलीभीत।
पीलीभीत। Updated Fri, 14 Aug 2015 10:59 PM IST
विज्ञापन
Party -e- Azadi
जश्न-ए-आजादी की पूर्व संध्या पर लोगों ने स्वतंत्रता दिवस तैयारियां पूरी
विज्ञापन
कर ली। सरकारी भवनों, चौराहों, पार्को और शहीदों के स्मृति स्थलों पर विशेष सफाई और प्रकाश व्यवस्था की गई। स्कूली बच्चों ने आजादी का जश्न मनाने के लिए तिरंगे खरीदे। स्वतंत्रता दिवस पर होने वाले कार्यक्रमों से जुड़े लोग देर शाम तक तैयारियों में व्यस्त नजर आए।
स्वतंत्रता दिवस शनिवार को मनाया जाएगा। मगर इसकी तैयारियां शुक्रवार देर शाम शुरू हो गईं। कलेक्ट्रेट, विकास भवन समेत अन्य सरकारी भवनों, छतरी चौराहा, नौगवां चौराहा समेत अन्य प्रमुख चौराहों, शहीद स्मारकों आदि पर रंग बिरंगी रोशनी का इंतजाम किया गया। इन स्थानों पर विशेष सफाई कराई गई। देर शाम को बाजार में स्कूली बच्चों समेत युवाओं ने तिरंगे झंडे, हैंडबैंड, रिबन, टीशर्ट आदि की खरीदारी की। कई स्कूलों में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों का अभ्यास किया।

आज शहर में दिन भर होंगे कार्यक्रम
डीएम मासूम अली सरवर ने बताया कि शनिवार सुबह सात बजे से प्रभात फेरियां निकाली जाएंगी। आठ बजे सभी सरकारी, अद्र्धसरकारी और गैरसरेकारी भवनों पर ध्वजारोहण और राष्ट्रगान होगा। गांधी सभागार में सुबह नौ बजे स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का अभिनंदन किया जाएगा। सवा नौ बजे पुलिस लाइन में पौधरोपण होगा। साढ़े नौ बजे शहीद दामोदर दास स्मारक पर श्रद्धासुमन अर्पित किए जाएंगे। इसके बाद नकटादाना से गंधी स्टेडियम तक वंदेमातरम क्रास कंट्री रेस होगी। दस बजे से गांधी स्टेडियम में विभिन्न विभागों की प्रदर्शनी लगेगी। साढ़े दस बजे जिला अस्पताल, राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज में फल वितरण, 11 बजे विकलांग पुर्नावास केंद्र पर विकलांगों को उपकरण वितरण, वृद्धाश्रम में वस्त्र वितरण व 11.30 बजे से स्कूलों में विभिन्न प्रतियोगिताएं होंगी। शाम चार बजे से वाटर वक्र्स से गांधी स्टेडियम तक रूट मार्च और झांकियां निकाली जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed