{"_id":"5f9875428ebc3e5be50e8d97","slug":"parali-burn-pilibhit-news-bly4249115197","type":"story","status":"publish","title_hn":"पराली जलाने में एक किसान को जेल भेजा, आठ पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पराली जलाने में एक किसान को जेल भेजा, आठ पर रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूरनपुर। गांव भायपुर के किसान अशोक कुमार ने धान काटने के बाद सोमवार रात पराली जला दी। जानकारी होने पर लेखपाल ने किसान पर रिपोर्ट दर्ज करा दी। पुलिस ने अशोक कुमार को शांतिभंग की आशंका में गिरफ्तार कर एसडीएम कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया। अलग-अलग स्थानों पर पराली जलाने पर आठ अन्य किसानों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
पर्यावरण की खातिर पराली जलाना प्रतिबंधित है। फसल अवशेष प्रबंधन में बैठक कर अधिकारी पराली और पताई न जलाने की अपील करने में लगे हैं। धान क्रय केंद्रों पर पहुंचने वाले अधिकारी भी किसानों को पराली न जलाकर उसे गोशालाओं में भेजने या फिर खेत में नष्ट करके उसकी खाद फसल उत्पादन के प्रयोग में लेने की अपील कर रहे हैं। मगर, कुछ किसान हिदायत के बाद भी पराली जलाने से नहीं चूक रहे हैं।
पराली जलाने पर पुलिस ने हल्का लेखपाल विजय कुमार की ओर से गांव दंदौला निवासी किसान संतराम, बन्सू, लेखपाल विकास मौर्य की ओर से किसान मिहीलाल, परमानंद, राकेश, ओमप्रकाश, मोहम्मद असलम, लेखपाल आलोक की ओर से गांव मदहखास के किसान टेकचंद पर रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
किसानों से पराली न जलाने की अपील की गई है। खेत में पराली जली पाए जाने पर रिपोर्ट दर्ज कराने के साथ सख्त कानूनी कार्रवाई होगी। भायपुर के किसान ने 0.300 हेक्टेयर में पराली जला दी। लेखपाल ने किसान पर रिपोर्ट दर्ज कराई। शांतिभंग की आशंका में किसान को जेल भेज दिया गया है। - राजेंद्र प्रसाद, एसडीएम, पूरनपुर