फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   BJP government is weakening democracy by stealing votes: Tarun Tyagi

वोट चोरी कर लोकतंत्र को कमजोर कर रही भाजपा सरकार: तरुण त्यागी

Fri, 30 Oct 2026 11:48 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Fri, 30 Oct 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
BJP government is weakening democracy by stealing votes: Tarun Tyagi
पत्रकारों से वार्ता करते कांग्रेस कमेटी के पर्यवेक्षक तरुण त्यागी। संवाद
पीलीभीत। जिला कांग्रेस कार्यालय पर शुक्रवार को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पर्यवेक्षक तरुण त्यागी ने बैठकर भाजपा सरकार और चुनाव आयोग पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार वोट चोरी कर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचा रही है। बिहार और पश्चिम बंगाल में एसआईआर के नाम पर मतदाताओं के नाम काटकर उन्हें मताधिकार से वंचित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि संविधान ने प्रत्येक मतदाता को समान अधिकार दिया है, लेकिन सरकार की नीतियां लोकतंत्र को कमजोर कर रही हैं।
विज्ञापन

तरुण त्यागी ने बताया कि एक नवंबर को राहुल गांधी के नेतृत्व में इंडिया गठबंधन के सहयोगी दलों के साथ दिल्ली के रामलीला मैदान में लोकतंत्र बचाओ महारैली आयोजित की जाएगी। इसमें देशभर से लाखों लोगों के शामिल होने की तैयारी है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रैली में जाने से रोकने का प्रयास कर रही है। छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्षों की ओर से कार्यकर्ताओं को दिल्ली ले जाने के लिए रेलवे से ट्रेन मांगी गई थी, लेकिन रेल मंत्रालय ने ट्रेन देने से इन्कार कर दिया। इसके बाद उन्होंने कांग्रेस पदाधिकारियों के साथ बैठक कर महारैली को सफल बनाने के लिए निर्देश दिए। इस मौके पर अल्पसंख्यक प्रदेश उपाध्यक्ष अनवर अनीश, ईश्वर दयाल पासवान, पीसीसी सदस्य पुष्पा गंगवार, यूसुफ मलिक, प्रवक्ता हेमंत मिश्रा, हरीश मौर्य सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed