{"_id":"6ae4df84888cbf366e01f76f","slug":"revised-news-table-tennis-at-gandhi-stadium-is-now-limited-to-just-three-players-pilibhit-news-c-121-1-pbt1010-172292-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: संशोधित खबर-तीन खिलाड़ियों में ही सिमट रहा गांधी स्टेडियम में टेबल टेनिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: संशोधित खबर-तीन खिलाड़ियों में ही सिमट रहा गांधी स्टेडियम में टेबल टेनिस
Fri, 30 Oct 2026 11:48 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Fri, 30 Oct 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
गांधी स्टेडियम में बना टेबिल टेनिस कोर्ट। स्त्रोत खेल विभाग
पीलीभीत। गांधी स्टेडियम में टेबल टेनिस की सुविधा होने के बावजूद भी खिलाड़ियों को संख्या नहीं बढ़ पा रही है। इस खेल में वर्तमान में मात्र तीन खिलाड़ी ही अभ्यास करने पहुंच रहे हैं।
टेबल टेनिस तेज रफ्तार, एकाग्रता व अंडर हॉल में खेले जाने वाला रोमांचित खेल है। गांधी स्टेडियम में इस खेल की शुरुआत लगभग पांच साल पहले की गई, अधिकारियों के प्रस्ताव पर कोर्ट बनाया गया व उसमें टेबल टेनिस, रैकेट सहित अन्य खिलाड़ी के लिए सुविधाएं दी गईं। शुरुआत में तो कुछ खिलाड़ियों में रूचि दिखी, लेकिन कुछ महीने ही गुजरे कि लोगों ने टेबल टेनिस खेलना बंद कर दिया। तब दावा किया गया था कि इस खेल से जुड़ा प्रशिक्षक गांधी स्टेडियम को दिया जाएगा, लेकिन समय बीतने के साथ यहां खेल कार्यालय की ओर से खिलाड़ियों की संख्या बढ़ाने पर ध्यान नहीं दिया गया।
खिलाड़ियों की कमी होने के बाद अभ्यास करने वाले भी पीछ हट गए। वर्तमान में यह हालात हैं कि गांधी स्टेडियम में इस रफ्तार व एकाग्रता भरे खेल को खेलने के लिए सिर्फ तीन खिलाड़ी आते हैं व तीन का ही खेल कार्यालय में पंजीकरण है।
विज्ञापन
खिलाड़ियों के कमी के चलते कोर्ट के मेंटेनेंस पर भी ध्यान नही दिया जाता है। शहर के टेबल टेनिस के पुराने खिलाड़ी रोहित गंगवार का कहना है कि गांधी स्टेडियम में प्रतिस्पर्धा व अभ्यास के लिए खिलाड़ियों की संख्या कम है। खिलाड़ी सलमान ने बताया है कि वह पहले वहां जाते थे लेकिन खिलाड़ियों की संख्या कम होने से अभ्यास प्रभावित होने लगा। हालांकि जिला क्रीड़ाधिकारी अनुराग सिंह ने बताया कि टेबल टेनिस को लेकर खिलाड़ियों में जागरूकता बढ़ाई जा रही है, प्रशिक्षक के लिए भी खेल निदेशालय भी पत्र जा चुका है।