फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Little Angels, Ben-Hur Gurukul, DPS, and Shine School have secured a spot in the semi-finals.

Pilibhit News: लिटिल एंजिल्स, बेनहर गुरुकुल, डीपीएस और शाइन स्कूल ने सेमीफाइनल में बनाई जगह

Fri, 30 Oct 2026 11:49 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Fri, 30 Oct 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
Little Angels, Ben-Hur Gurukul, DPS, and Shine School have secured a spot in the semi-finals.
इंटर स्कूल बॉक्स क्रिकेट प्रतियोगिता में भाग लेने वाले ​खिलाड़ी। स्रोत- आयोजक
पीलीभीत। शहर के स्प्रिंगडेल कॉलेज की ओर से शुक्रवार को स्वर्गीय आरपी जगोता मेमोरियल इंटर स्कूल बॉक्स क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें शहर के विभिन्न विद्यालयों की टीमों ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। बालक और बालिका वर्ग के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर खेल प्रतिभा का परिचय दिया। प्रतियोगिता के शुरुआती मुकाबलों में कड़ा संघर्ष देखने को मिला। जूनियर वर्ग में लिटिल एंजिल्स, बेनहर गुरुकुल, दिल्ली पब्लिक स्कूल और शाइन स्कूल की टीमों ने सेमीफाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में लिटिल एंजिल्स स्कूल, बेनहर गुरुकुल, ज्ञान इंटरनेशनल स्कूल, बेनहर पब्लिक स्कूल, एसके पब्लिक स्कूल, स्प्रिंगडेल स्कूल, शाइन स्कूल, गोस्वामी मॉम्स प्राइड स्कूल और दिल्ली पब्लिक स्कूल सहित कई विद्यालयों की टीमों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता को कक्षा छह से आठ, कक्षा नौ से दस और कक्षा 11 से 12 के तीन वर्गों में आयोजित किया जा रहा है। इसमें बालक और बालिका दोनों वर्गों के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा दिखा रहे हैं। खिलाड़ियों ने बेहतर तालमेल, अनुशासन और टीम भावना के साथ मुकाबले खेले।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यालय के निदेशक डॉ. हेमंत जगोता और प्रधानाचार्या प्रिया आनंद ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed