फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Pantoon Bridge

शारदा नदी का जलस्तर बढ़ा, पैंटून पुल हटाया

Mon, 15 Jun 2020 12:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
Pantoon Bridge
पूरनपुर। शारदा नदी का जलस्तर बढ़ने पर आवागमन को बना पैंटून पुल रविवार को हटा लिया गया। हालांकि नावों का संचालन शुरू नहीं हो पाया। अब शारदा नदी के पार आवागमन के लिए लोगों को 30 की जगह 130 किलोमीटर की दूरी तय करनी होगी। पुल हटाने के बाद नाव का संचालन न होने से क्षेत्र के लोगों में नाराजगी है।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र की 16 ग्राम पंचायतें शारदा नदी के पार हैं। नदी पर पैंटून पुल से एक लाख की आबादी का आवागमन तहसील से जिला मुख्यालय तक होता है। शारदा नदी पर हर साल 15 सितंबर को पैंटून पुल शुरू होता है। जलस्तर बढ़ने पर 15 जून को पुल हटा लिया जाता है। कई साल से निर्धारित समय पर पुल से आवागमन सुचारु नही हो पा रहा है। उससे पहले ही बाढ़ की आशंका पर पुल हटा लिया जाता है। शनिवार रात पहाड़ों पर हुई बारिश से शारदा नदी का जलस्तर बढ़ गया। पैंटून पुल के 50 मीटर आगे तक पानी बहने लगा। पुल बहने की आशंका पर आननफानन में उसे हटाना शुरू कर दिया गया। रविवार शाम तक पुल हटने से शारदा पार इलाके में रहने वाले लोगों का तहसील से संपर्क कट गया। शारदा पार से अब पूरनपुर और पीलीभीत आने के लिए लोगों को शाहजहांपुर, खुटार, लखीमपुर के मैलानी, पलिया, संपूर्णानगर होते हुए करीब 130 किलोमीटर की दूरी तय करनी होगी। पैंटून पुल हटने के बाद नाव चलाने के निर्देश हैं। इसके लिए नौ लाख रुपये भी दिया गया था। मगर, पुल हटने के बाद अब तक नावों का संचालन शुरू नहीं किया गया। इससे लोगों में रोष है। पीडब्ल्यूडी जेई मुकेश कुमार ने बताया कि बाढ़ की आशंका पर पुल को हटाया गया है। नाव संचालन को पिछले वित्तीय वर्ष में नौ लाख रुपये मिला था। वर्तमान वित्तीय वर्ष में नाव संचालन का स्टीमेट बनाकर भेजा गया है। धनराशि मिलने पर नाव का संचालन कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed