फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Panchayats removed from secretary who did not cooperate in investigation

Pilibhit News: जांच में सहयोग न करने वाले सचिव से हटाई गईं पंचायतें

Fri, 05 Jul 2024 02:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jul 2024 02:14 AM IST
विज्ञापन
Panchayats removed from secretary who did not cooperate in investigation
पीलीभीत। गांव में सरकारी धन के दुरुपयोग को लेकर मुख्यमंत्री से शिकायत हुई थी। शिकायत पर जांच शुरू हुई तो सचिव ने छह माह बाद भी अभिलेख नहीं दिए। अब डीएम के निर्देश पर लापरवाह सचिव के पास से पंचायतों को हटा दिया गया है।
विज्ञापन

गांव के कुछ लोगों ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर गांव में कराए गए कार्यों में सरकारी धनराशि का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया था। मुख्यमंत्री के यहां से जांच के निर्देश आने के बाद डीएम ने जिला गन्नाधिकारी को जांच सौंपी थी। करीब छह माह पहले जांच अधिकारी ने जांच के लिए पंचायत से संबधित अभिलेख ग्राम विकास अधिकारी करन सिंह नवियाल से मांगे।
विज्ञापन

बावजूद इसके सचिव ने अभिलेख नहीं दिए। कई बार नोटिस के बाद भी सचिव ने अभिलेख नहीं दिए तो रिपोर्ट पर डीपीआरओ ने सचिव के निलंबन की संस्तुति कर रिपोर्ट डीडीओ को भेजी। तत्कालीन डीडीओ शैलेन व्यास ने इस मामले में सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब डीएम के निर्देश पर लापरवाह सचिव के पास से चंदपुरा और जसोली दिवाली क्लस्टर को ले लिया गया है। उनके स्थान पर प्रवीन मौर्य और रीतेश शुक्ला को ग्राम पंचायतें आवंटित की गईं हैं। इसके अलावा सचिव विकास पांडेय के पास से भी जारकल्लिया, गजरौला कलां, कंजा हरैया और जमुनिया, पिपरिया भंजा पंचायतों का चार्ज ले लिया गया है। उनकी पंचायतें पूरन सिंह राना, मेवालाल को दी गई हैं। जिला पंचायतराज अधिकारी सतीश कुमार ने बताया दोनों सचिवों से पंचायतें लेकर अन्य को दी गईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed