फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Panchayats Department Protests

पंचायत विभाग के  विरोध में प्रदर्शन

Sun, 10 Apr 2016 10:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत Updated Sun, 10 Apr 2016 10:20 PM IST
विज्ञापन
Panchayats Department Protests
प्रदर्शन करते लोग। - फोटो : pilibhit, beureu
सफाई कर्मचारी के नियमित रूप से न आने को लेकर गांव घुरी पट्टी के लोगों ने पंचायत विभाग के विरोध में प्रदर्शन और नारेबाजी की। 
विज्ञापन

पूर्व निर्धारित योजना के अनुसार गांव घुरी पट्टी के तमाम लोग रविवार को प्राथमिक विद्यालय के पास जमा हुए और पंचायत विभाग के विरोध में प्रदर्शन, नारेबाजी करने लगे। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि पंचायत विभाग के अधिकारियों की अनदेखी के चलते उनके गांव का सफाई कर्मचारी नियमित रूप से नहीं आता है, जिससे गांव की सफाई व्यवस्था बुरी तरह से प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों में पंचायत विभाग के प्रति काफी रोष दिख रहा था। ग्रामीणों ने यह ऐलान भी कर दिया कि यदि एक सप्ताह के भीतर समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे लोग ब्लाक कार्यालय में पंचायत विभाग के विरोध में धरना देंगे। पौन घंटे बाद ग्रामीणों ने प्रदर्शन स्वयं खत्म कर दिया। इस मौके पर अंकित, शोभित, कपिल, विवेक, राजेश, कौशल, सोमपाल, रानी, सोमवती, लक्ष्मी, ज्ञानवती, बबली, श्यामा, रूपाली, अवधेश, सोनू, योगेश, सुदेश, लोकेश, रोहिताश, नरेंद्र, रितिक और अनिल समेत तमाम ग्रामीण शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed