फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Panchayat Raj Department is searching for freedom fighter from village to village

Pilibhit News: पंचायत राज विभाग गांव-गांव खोज रहा स्वतंत्रता सेनानी

Mon, 14 Aug 2023 12:01 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Mon, 14 Aug 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
Panchayat Raj Department is searching for freedom fighter from village to village
पीलीभीत। आजादी का अमृत महोत्सव के तहत इस बार मेरी माटी-मेरा देश अभियान शुरू किया गया है। इसके तहत अमृत सरोवरों पर वहां के स्वतंत्रता सेनानियों के नाम के शिलापट लगाए जाएंगे। पंचायत राज विभाग ने गांव-गांव सेनानियों की तलाश शुरू कर दी है। 15 अगस्त से पहले ही सरोवरों और पंचायतघरों पर शिलापट लगाए जाने हैं।
विज्ञापन


मेरी माटी-मेरा देश अभियान में हर गांव से मिट्टी के कलश तैयार किए जा रहे हैं। अमृत सरोवरों पर गांव के स्वतंत्रता सेनानियों के नाम का शिलापट लगाने के लिए पंचायत राज विभाग गांव-गांव स्वतंत्रता सेनानियों की तलाश कर रहा है। सचिव और रोजगार सेवक जानकारी जुटा रहे हैं। जिस गांव में सेनानी नहीं होंगे, वहां प्रधानमंत्री के संदेश का पट लगाया जाएगा।
विज्ञापन

00

शिलापट के साथ ही बनेगी शहीद वाटिका
गांवों में सेनानियों के शिलापट के साथ ही शहीद वाटिका भी बनाई जाएगी। इसके लिए भी निर्देश जारी किए गए हैं। वाटिका में फलदार पौधों के साथ ही औषधीय पौधे लगाए जाएंगे। पौधे सामाजिक वानिकी की ओर से उपलब्ध कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


00

मेरी माटी-मेरा देश अभियान के तहत तैयारी चल रही हैं। पूर्व में बैठक कर सभी खंड विकास अधिकारियों को निर्देश भी जारी किए जा चुके हैं। - धर्मेंद्र प्रताप सिंह, मुख्य विकास अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed