फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Panchayat elections Nomination Today

पंचायत उपचुनाव के लिए नामांकन आज

Sat, 13 Feb 2016 11:05 PM IST
पीलीभीत
पीलीभीत Updated Sat, 13 Feb 2016 11:05 PM IST
विज्ञापन
Panchayat elections Nomination Today
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में रिक्त रह गए पदों पर होने वाले उपचुनाव के लिए रविवार को नामांकन होगा। इसके लिए प्रशासन ने सभी सातों ब्लाकों पर तैयारियां पूरी कर ली हैं।
विज्ञापन

करीब दो माह पूर्व हुए पंचायत चुनाव में जिले में प्रधान और बीडीसी के दो-दो और ग्राम पंचायत सदस्य के 1003 पद रिक्त रह गए थे। इसमें 77 ग्राम पंचायतों में सदस्यों की संख्या 2/3 से कम होने के कारण पंचायतों का गठन नहीं हो सका, जिससे प्रधान शपथ नहीं ले सके। अब इन रिक्त पदों पर उपचुनाव कराया जाना है, जिसके लिए पिछले दिनों अधिसूचना जारी की गई थी। उपचुनाव के लिए पिछले कई दिनों से नामांकन पत्रों की बिक्री चल रही है, लेकिन अभी तक रिक्त पदों के सापेक्ष कम संख्या में नामांकन खरीदे जा सके हैं। इससे उपचुनाव के बाद भी ग्राम पंचायत सदस्यों के पद रिक्त रहने की आशंका है। हालांकि अधिकार पाने से वंचित प्रधान अपना कोरम पूरा करने के लिए अपने चेहतों का नामांकन कराने के प्रयास में जुटे हैं। रविवार को सुबह 10 बजे से सभी सातों ब्लाकों में नामांकन कराया जाएगा। नामांकन के बाद यदि जरूरत पड़ी तो 21 फरवरी को मतदान कराया जाएगा।
विज्ञापन



इन पदों पर होगा चुनाव
ब्लाक/पद    पंचायत सदस्य    प्रधान      बीडीसी
पूरनपुर          67        0        0
विज्ञापन
विज्ञापन

मरौरी            148        0        0
बरखेड़ा          249        0        0

ललौरीखेड़ा      130        1        1
अमरिया         85        0        0
बीसलपुर        156        0        0
बिलसंडा        168        1        1
कुल              1003        2        2
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed