फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Panchayat chunaav duty

संविदा कर्मचारियों की भी लगाई जाएगी चुनाव में ड्यूटी

Fri, 09 Apr 2021 12:41 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 09 Apr 2021 12:41 AM IST
विज्ञापन
Panchayat chunaav duty
पीलीभीत। पंचायत चुनाव को संपन्न कराने के लिए करीब तीन हजार संविदाकर्मियों को भी ड्यूटी पर लगाया जाएगा। इसे लेकर कर्मचारियों की फीडिंग कराई जा रही है।
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर मतदान तीसरे चरण में 26 अप्रैल को होगा। 720 ग्राम प्रधान, 8881 ग्राम पंचायत सदस्य, 845 क्षेत्र पंचायत सदस्य, 34 जिला पंचायत सदस्य के पद जिले में है। सभी पर एक ही दिन में मतदान होगा। 904 मतदान केंद्र और 2056 बूथ बनाए गए हैं। कुल मतदाताओं की संख्या 1279302 है। सिर्फ बूथ पर ही 8224 कर्मचारी की ड्यूटी रहेगी। इसके अलावा अन्य चुनाव संबंधी व्यवस्थाओं में अफसर-कर्मचारी लगाए जाएंगे। कर्मचारियों की कमी आड़े न आए, इस वजह से संविदा कर्मियों की भी ड्यूटी लगेगी। शिक्षामित्र, आंगनबाड़ी, अनुदेशक आदि को भी चुनाव संपन्न कराने को जिम्मेदारी दी जाएगी। करीब तीन हजार ऐसे कर्मचारियों को लगाया जाएगा। डीडीओ योगेंद्र कुमार पाठक ने बताया कि चुनाव में कर्मचारियों की संख्या को लेकर लगातार काम चल रहा है। फीडिंग भी कराई गई है।

थैलों की पैकिंग का काम भी शुरू
चुनाव में इस्तेमाल आने वाली चीजों को प्रत्येक बूथ पर मुहैया कराया जाता है। इसे संबंधित कर्मचारी को थैले में देते हैं। इन थैलों की पैकिंग भी शुरू हो गई है। थैले में मोमबत्ती, सुतली, धागा, सूजा, गोंद, ऑलपिन, लाट, सुई धागा समेत 79 तरह की चीजें है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed