फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   panchayat chunaaav

242 ग्राम पंचायतों की मुखिया होंगी महिलाएं

Sun, 21 Mar 2021 12:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 21 Mar 2021 12:28 AM IST
विज्ञापन
panchayat chunaaav
पीलीभीत। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की नई अनंतिम आरक्षण सूची शनिवार शाम को जारी कर दी गई। 242 ग्राम पंचायतों की प्रधान महिलाएं होंगी।
विज्ञापन

आरक्षण सूची समस्त ब्लॉक, विकास भवन और जिला पंचायत कार्यालय के बाहर चस्पा कर दी गई। नए आरक्षण को देखने के लिए शनिवार रात तक ग्रामीणों की भीड़ जुटी रही। ग्राम प्रधान की 720 सीटों में 265 को अनारक्षित रखा गया है। 242 महिला, एससी को 84 और ओबीसी को 129 सीट दी गई हैं। कई ग्राम पंचायतों में कोर्ट के आदेश पर पिछले चुनाव से आरक्षण तय किए जाने पर कई दिग्गजों के गणित गड़बड़ा गए हैं। वहीं कई की तीन मार्च को जारी हुई पूर्व की सूची के बाद मिली मायूसी भी दूर हो गई। इसके अलावा जिला पंचायत के 34 वार्ड पर भी आरक्षण घोषित किया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष पद पहले ही ओबीसी को आरक्षित किया जा चुका है।
जिला पंचायत सदस्य के 34 वार्ड हैं। इसमें वार्ड नंबर 01 महिला, वार्ड नंबर 02 महिला, वार्ड नंबर 03 अनारक्षित, वार्ड नंबर 04 एससी, वार्ड नंबर 05 महिला, वार्ड नंबर 06 महिला, वार्ड नंबर 07 अनुसूचित जाति स्त्री, वार्ड नंबर 08 महिला, वार्ड नंबर 09 अनारक्षित, वार्ड नंबर 10 महिला, वार्ड नंबर 11 महिला, वार्ड नंबर 12 पिछड़ी जाति महिला, वार्ड नंबर 13 एससी, वार्ड नंबर 14 अनारक्षित, वार्ड नंबर 15 ओबीसी, वार्ड नंबर 16 अनारक्षित, वार्ड नंबर 17 अनारक्षित, वार्ड नंबर 18 अनारक्षित, वार्ड नंबर 19 ओबीसी, वार्ड नंबर 20 अनारक्षित, वार्ड नंबर 21 ओबीसी, वार्ड नंबर 22 ओबीसी, वार्ड नंबर 23 ओबीसी, वार्ड नंबर 24 अनारक्षित, वार्ड नंबर 25 एससी, वार्ड नंबर 26 ओबीसी, वार्ड नंबर 27 ओबीसी महिला, वार्ड नंबर 28 अनारक्षित, वार्ड नंबर 29 अनारक्षित, वार्ड नंबर 30 अनारक्षित, वार्ड नंबर 31 पिछड़ी जाति महिला, वार्ड नंबर 32 अनारक्षित, वार्ड नंबर 33 एससी महिला, वार्ड नंबर 34 एसपी सीट रहेगी। इस हिसाब से 34 वार्ड में 12 अनारक्षित, 12 महिला, चार एससी, छह ओबीसी हैं। फिलहाल कई सीटों पर हुए बदलाव के बाद किसी को चुनावी मैदान में किस्मत आजमाने का मौका मिला, तो किसी की मेहनत पर पानी फिर गया है।
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख का आरक्षण
ब्लॉक अमरिया- अनारक्षित
ब्लॉक बरखेड़ा- पिछड़ी जाति महिला
ब्लॉक बिलसंडा - अनुसूचित जाति महिला
ब्लॉक बीसलपुर- अनारक्षित
ब्लॉक पूरनपुर- महिला
ब्लॉक मरौरी- पिछड़ी जाति
ब्लॉक ललौरीखेड़ा- अनारक्षित
पंचायत चुनाव के संबंध में नई आरक्षण सूची जारी कर दी गई है। इसे चस्पा भी करा दिया गया है। अब आपत्तियां, निस्तारण समेत अन्य अग्रिम कार्रवाई नियमानुसार चलेंगी। चुनाव को लेकर प्राथमिकता से तैयारी चल रही है। - पुलकित खरे, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed