{"_id":"9f83df2ca0e8152450f03473c3d77b0d","slug":"palika-board-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में एक और मुक्तिधाम का होगा निर्माण ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में एक और मुक्तिधाम का होगा निर्माण
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
Updated Thu, 11 Jun 2015 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगरपालिका सभागार में बृहस्पतिवार को अध्यक्ष प्रभात जायसवाल की अध्यक्षता में बोर्ड बैठक हुई। बैठक में सदस्य इकबाल हजरत ने पथ प्रकाश व्यवस्था को लेकर बिना कमेटी को संज्ञान में लाए कार्य करने पर नाराजगी जताई। अनूप कुमार ने मुख्य मार्गों पर प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त कराने व कुश कुमार ने छह माह पूर्व लगाई गई स्ट्रीट लाइटों का ब्यौरा मांगा। बैठक में अतिक्रमण और पार्कों के इर्दगिर्द किए गए अतिक्रमण को लेकर सदस्य जमकर बरसे। सदस्य मनोज मिश्रा ने अतिक्रमण मसले पर कोई कार्रवाई न होने पर जमकर भड़ास निकाली। कहा कि अतिक्रमण एक उद्योग के रूप में पनप रहा है। उन्होंने अतिक्रमण न हटने तक बोर्ड बैठक में जलपान न लेने व धरना प्रदर्शन करने तक की चेतावनी दे डाली। इस पर ईओ अरुणमणि त्रिपाठी ने मामला डीएम के संज्ञान में होने और जल्द ही अतिक्रमण हटाने का आश्वासन दिया। सभासद वेदप्रकाश बाल्मीकी ने बाल्मीकी द्वार का निर्माण कराने व उमा मिश्रा ने वार्ड में तुड़वाए गए शौचालयों के लिए अनुदान दिलाने की मांग की। सुभाष सोनकर ने सभागार में सीसी कैमरे के मामले में जानकारी मांगी। जिस पर चेयरमैन ने प्रस्ताव को डीएम द्वारा खारिज करने की जानकारी दी गई।
रमजान व सावन पर चलेगा विशेष सफाई अभियान
रमजान पर्व के मद्देनजर चेयरमैन प्रभात जायसवाल ने सफाई निरीक्षकों को मस्जिदों के आसपास विशेष सफाई करने, चूना डालने व पथ प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। सावन पर्व को लेकर मंदिर के आसपास विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने सुअरपालकों को नोटिस देकर ईद के दिन सुअरों के वाड़े में बंद रखने की निर्देश दिए।
नशोखोरी के खिलाफ आगे आए सदस्य
चेयरमैन ने शहर के युवाओं में बढ़ रही नशे की प्रवृत्ति पर रोष जताते हुए सदस्यों से नशीले इंजेक्शन, स्मैक आदि बिक्री करने पर निगाह रखने की अपील की।
यह प्रस्ताव हुए पास
- देवहा के तट पर मुक्तिधाम का निर्माण
- रामस्वरुप पार्क में 8.12 लाख से शौचालय निर्माण
- गैस चौराहा पर बाल्मीकी द्वारा का निर्माण
- क्षतिग्रस्त नालों की मरम्मत को 52 लाख का स्टीमेट
- मुख्य मार्ग पर स्ट्रीट लाइट व्यवस्था दुरुस्त रखने
- वार्ड सदस्य की सहमति से दो-दो व नामित सदस्य की सहमति से एक-एक स्ट्रीट लाइट लगवाने।
इनकी रही मौजूदगी
जेई हरीश कुमार, अनूप कुमार, देवी सिंह, पुष्पा उपाध्याय, मंजू जायसवाल, उमा मिश्रा, महेंद्रपाल, गोकिलप्रसाद, नीतू अवस्थी, विशाल बाल्मीकी आ