फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Pair of Nepali elephants spotted on the bifurcation route; surveillance stepped up.

Pilibhit News: बाइफरकेशन मार्ग पर दिखा नेपाली हाथियों का जोड़ा, बढ़ाई निगरानी

Sat, 20 Jun 2026 01:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
Pair of Nepali elephants spotted on the bifurcation route; surveillance stepped up.
पीलीभीत। नेपाल सीमा से भटककर पीलीभीत टाइगर रिजर्व के जंगलों में पहुंचे नेपाली हाथियों का जोड़ा शुक्रवार सुबह महोफ रेंज के बाइफरकेशन मार्ग के आसपास दिखाई दिया। जंगल के भीतर मार्ग पर हाथियों की मौजूदगी से वन विभाग सतर्क हो गया और तत्काल टीम को मौके पर भेजकर उनकी गतिविधियों पर निगरानी शुरू कर दी गई। इस दौरान वहां से गुजर रहे कुछ राहगीरों ने हाथियों का वीडियो भी बना लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
विज्ञापन

वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार नेपाली हाथियों का यह जोड़ा पिछले कई दिनों से पीलीभीत टाइगर रिजर्व के विभिन्न वन क्षेत्रों में विचरण कर रहा है। वन कर्मियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे हाथियों की गतिविधियों पर लगातार नजर रखें और किसी भी संभावित मानव-वन्यजीव संघर्ष की स्थिति को रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाएं। डीएफओ मनीष सिंह का कहना है कि हाथी सामान्य रूप से जंगल में विचरण कर रहे हैं और फिलहाल किसी प्रकार के नुकसान की सूचना नहीं है। इसके बावजूद एहतियात के तौर पर निगरानी बढ़ा दी गई है, ताकि हाथियों की सुरक्षा के साथ-साथ आम लोगों की सुरक्षा भी सुनिश्चित की जा सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed