फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Paddy, turmeric and arbi crops destroyed in flood, sugarcane also in danger

Pilibhit News: बाढ़ में धान, हल्दी, अरबी की फसलें नष्ट, गन्ना पर भी संकट

Fri, 12 Jul 2024 05:40 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Fri, 12 Jul 2024 05:40 AM IST
विज्ञापन
Paddy, turmeric and arbi crops destroyed in flood, sugarcane also in danger
पूरनपुर। शारदा की बाढ़ से नदी किनारे के खेतों में पानी भर जाने की वजह से धान, अरबी, हल्दी और सब्जियों की फसलें नष्ट हो गई। गन्ना के खेतों में जलभराव और रेत से फसल दबने से उसके भी नष्ट होने की आशंका किसान जता रहे हैं।
विज्ञापन


नदी किनारे अधिकांश खेतों में सब्जी के अलावा धान, हल्दी, अरबी और गन्ना की खेती किसान करते है। नदी में आई बाढ़ से खेतों में अब भी जलभराव है। कई दिन तक खेतों में पानी भरा रहने से हल्दी, अरबी, धान की फसलें पूरी तरह खराब हो गई हैं। गन्ना के खेतों में अब भी तीन से चार फुट पानी भरा हुआ है।
विज्ञापन

इसके अधिकांश खेतों में गन्ने की फसल रेत में दब गई। इससे किसानों की चिंताएं बढ़ गई हैं। गांव चंदिया हजारा के प्रधान बासुदेव कुंडू ने बताया कि गन्ने की फसल भी बचने की उम्मीद कम रह गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


००००


बाढ़ पीड़ितों को नहीं मिल रहा खाना पूरनपुर। नदी किनारे के गांवों में चार दिन तक तीन से पांच फुट तक जलभराव रहने से घरों में रखा अनाज खराब हो गया। इन्हें अब तक सरकारी मदद भी नहीं मिली है। गांव राहुलनगर में पीड़ितों को खाना बांंटने के नाम पर बृहस्पतिवार को बस औपचारिकता निभाई गई। गांव की तीन गलियों में खिचड़ी का वितरण किया गया। यह भी ज्यादातर लोगों को मिली नहीं। घरों से बाढ़ का पानी निकलने के बाद रेत और गंदगी से लोग परेशान हैं। अनाज भीग जाने पर घरों में खाने का संकट आ गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed