फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Paddy procurement will start from tomorrow amid chaos

अव्यवस्थाओं के बीच कल से शुरू होगी धान खरीद

Thu, 30 Sep 2021 12:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 30 Sep 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Paddy procurement will start from tomorrow amid chaos
पीलीभीत। एक अक्तूबर से धान खरीद शुरू हो रही है। इसको लेकर डीएम भले ही अलर्ट रहने का निर्देश दे रहे हों, मगर जिम्मेदारों को किसानों का कोई ख्याल नहीं है। खरीद शुरू होने के लिए सिर्फ एक दिन शेष रह गया है। इसके बाद क्रय केंद्र खोलने के लिए जिला खाद्य विपणन अधिकारी की ओर से कोई तैयारी नहीं है। शहर की मंडी समिति में 22 क्रय केंद्र खोले जाने हैं, मगर अभी तक कांटा, बरदाना तो दूर की बात सुस्त रवैया के चलते फर्नीचर तक नहीं पहुंचा है। जबकि जनपद में 83 क्रय केंद्रों पर धान खरीद की तैयारियां चल रहीं हैं।
विज्ञापन

शासन की ओर से किसानों को फसल का समर्थन मूल्य देने के लिए निर्देश तो जारी कर दिए जाते हैं। मगर जनपद में किसानों की फसल खरीदने वाले हाकिम और उनके नुमाइंदों के सुस्त रवैया से हर बार किसानों को औने पौने दामों में फसल बेचनी पड़ती है। फसल खरीदने का जिम्मा जिला खाद्य विपणन अधिकारी (डिप्टी आरएमओ) को दिया जाता है, मगर इस बार डिप्टी आरएमओ की ओर से अभी तक कोई तैयारी नहीं कराई गई है। जबकि डीएम ने धान खरीद को लेकर सख्त निर्देश जारी किए हैं। नोडल अफसर, समितियों का गठन, कैमरे लगाने की व्यवस्था मंडियों में कराई जानी है। इससे किसानों की खरीद पारदर्शिता के साथ हो सके। मगर, अभी तक डिप्टी आरएमओ की ओर से न तो कैमरे लगवाएं गए, टीन शेड में क्रय केंद्रों को लेकर भी कोई तैयारी नहीं है। ऐसे में एक अक्तूबर से शुरू होने वाली धान खरीद कैसे शुरू हो पाएगी। इसको लेकर किसान भी परेशान है। पारदर्शिता आने के लिए इस बार सहकारी एजेंसियों को ही शामिल किया गया है।
विज्ञापन

अभी खरीद संबंधी उपकरण की नहीं शुरू हो सकी सफाई
धान खरीद को लेकर वैसे तो सभी अलर्ट है, मगर धान खरीद को एक दिन शेष रह गया है। इसके बाद भी कांटा, पंखा, चलना समेत सभी खरीद संबंधी उपकरणों की अभी तक सफाई तो छोड़िए। उन्हें बाहर तक नहीं निकला गया है। ऐसे में एक अक्तूबर को धान लेकर आने वाले किसान की तौल होना मुश्किल लग रहा है। जबकि टोकन सिस्टम के अनुसार उसी दिन तौल नहीं हुई, तो आठ दिन फिर से किसान को इंतजार करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिप्टी आरएमओ के कार्यालय में कर्मचारियों को कोई नहीं रहती जानकारी
धान खरीद शुरू होने वाली है। जबकि डिप्टी आरएमओ अवस्थ्य होने के कारण अवकाश पर चल रहे है। सीयूजी नंबर भी बंद जा रहा है। किसान मंजीत सिंह ने जब कार्यालय के एक कर्मचारी से प्रभारी डिप्टी आरएमओ की जानकारी करनी चाही, तो कर्मचारी ने साफ इंकार कर दिया। कहा कि कौन है प्रभारी डिप्टी आरएमओ नहीं है जानकारी। नंबर मांगने पर नहीं होने की बात कहीं। ऐसे में अगर किसान शिकायत लेकर जाता है, तो फरियाद कौन सुनेगा भगवान ही मालिक है।

धान खरीद को लेकर जनपद में 83 क्रय केंद्र खोले जाने हैं। सभी एजेंसियों से बृहस्पतिवार शाम तक पूरी तैयारी करने के निर्देश दिए गए हैं। संबंधित एसडीएम को निरीक्षण के लिए लगाया गया है। - पुलकित खरे, डीएम पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed