फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Paddy procurement will not begin on October 1; awaiting government directives.

Pilibhit News: एक अक्तूबर से शुरू नहीं होगी धान खरीद, शासन के निर्देशों का इंतजार

Thu, 01 Oct 2026 12:13 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Thu, 01 Oct 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
Paddy procurement will not begin on October 1; awaiting government directives.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पीलीभीत। जिले में एक अक्तूबर से शुरू होने वाली धान खरीद इस बार निर्धारित तिथि से शुरू नहीं हो सकेगी। शासन से खरीद को लेकर स्पष्ट दिशा-निर्देश नहीं मिलने के कारण विभाग ने तैयारियां आगे नहीं बढ़ाई हैं। लगातार हो रही बारिश के बीच खेतों में खड़ी धान की फसल प्रभावित होने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। ऐसे में उपज बेचने के लिए उन्हें अभी और इंतजार करना पड़ सकता है।
जिले में किसानों से धान खरीदने के लिए कुल 134 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। सामान्य तौर पर एक अक्तूबर से खरीद प्रक्रिया शुरू हो जाती है, लेकिन इस बार शासन स्तर से अब तक आवश्यक दिशा-निर्देश प्राप्त नहीं हुए हैं। इसके चलते क्रय केंद्रों पर खरीद शुरू कराने की प्रक्रिया भी आगे नहीं बढ़ सकी है।
विज्ञापन

उधर, लगातार बारिश से कई क्षेत्रों में धान की फसल को नुकसान पहुंचने की स्थिति बनी हुई है। खेतों में पानी भरने और तैयार फसल के प्रभावित होने से किसान परेशान हैं। किसानों को उम्मीद थी कि एक अक्तूबर से सरकारी केंद्रों पर उपज की बिक्री शुरू हो जाएगी, लेकिन फिलहाल खरीद टलने से उनकी चिंता और बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

धान बेचने के लिए किसानों का पंजीकरण भी अभी शुरू नहीं हो सका है। विभाग को शासन से मिलने वाले निर्देशों के बाद ही आगे की प्रक्रिया तय की जाएगी। इससे क्रय केंद्रों की व्यवस्था, किसानों का पंजीकरण और खरीद की तारीख को लेकर स्थिति स्पष्ट होगी।

जिला विपणन अधिकारी प्रज्ञा शर्मा ने बताया कि एक अक्तूबर से धान खरीद शुरू नहीं की जाएगी। शासन से जो दिशा-निर्देश प्राप्त होंगे, उसी के अनुसार आगे की प्रक्रिया शुरू कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed