फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   oxygen plant

मोर्चरी और ब्लड बैंक के पास खाली पड़ी जगह में लगेगा ऑक्सीजन प्लांट

Fri, 25 Jun 2021 12:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jun 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
oxygen plant
पीलीभीत। पीएम केयर फंड से मंजूर हुए दो ऑक्सीजन प्लांट को लेकर कार्यदायी संस्था के अभियंता ने पीलीभीत पहुंचकर जमीन का निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने ब्लड बैंक के सामने और मोर्चरी के पास खाली पड़ी जमीन पर ऑक्सीजन प्लांट लगाने का फैसला लिया है। अब जिले में चार ऑक्सीजन प्लांट की मंजूरी मिल गई है। इससे अब ऑक्सीजन की किल्लत समाप्त हो जाएगी।
विज्ञापन

पीएम केयर फंड से जिले को दो और ऑक्सीजन प्लांट की सौगात मिली है। यह दोनों प्लांट संयुक्त चिकित्सालय परिसर में बनेंगे। मंजूरी के बाद कार्यदायी संस्था भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्रधिकरण (नाही) के बरेली से आए अभियंता पारस त्यागी और ठेकेदार अनिल कुमार ने बृहस्पतिवार को सीएमओ से मुलाकात की। सीएमओ के साथ टीम ने प्लांट के लिए जमीन को देखा। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. एके मिश्रा ने ब्लड बैंक के सामने खाली पड़ी जमीन को दिखाया जो चयनित की गई। महिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. अनीता चौरसिया की सहमति पर मोर्चरी के पास प्लांट बनाने के लिए जमीन का चयन हुआ। नोडल अधिकारी डॉ. हरपाल सिंह ने बताया दोनों प्लांट पांच सौ एमपीए के बनाए जाएंगे। इसके लिए जमीन का चयन हो गया है। जल्द ही काम शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed