फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Overloaded vehicles No hook

ओवरलोड वाहनों पर कोई अंकुश नहीं

Thu, 28 Jan 2016 11:48 PM IST
पीलीभीत
पीलीभीत Updated Thu, 28 Jan 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
Overloaded vehicles No hook
शहर के बीचोबीच पिछले 15 घंटों के भीतर ओवरलोड वाहनों से कुचलकर हुई दो मौतों से जाहिर है कि जिले में ओवरलोड वाहनों पर प्रशासन का कोई अंकुश नहीं है। खास बात यह है कि घटनाओं से शहरवासी तो स्तब्ध हैं, लेकिन जिम्मेदार प्रशासन के कान पर जूं तक नहीं रेंगी। घटना के बाद पूरे दिन गन्ना भरे ओवरलोड वाहनों की आवाजाही का सिलसिला बदस्तूर जारी रहा।
विज्ञापन

शासन स्तर से ओवरलोड वाहनों से हो रहे हादसों को लेकर समय-समय पर इन पर अंकुश लगाने के आदेश जारी किए जाते हैं, लेकिन शायद ही इन पर अंकुश लगा हो। जिले में भी शासन के आदेश की तामीली होती रहती है, लेकिन यह सबकुछ किसी खास मौके पर ही। शहर की स्थिति पर गौर करें तो इन दिनों टनकपुर बाईपास से रोजाना ही करीब 250 से अधिक ओवरलोड ट्रक गुजर हैं। खास बात यह है कि यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाते यह ओवरलोड वाहन किसी अफसर की आंख की किरकिरी नहीं बनते।
विज्ञापन


सबसे व्यस्ततम रोड पर हो रहे हैं हादसे
शहर में टनकपुर बाईपास रोड पर डीएम, एसपी के आवास के अलावा करीब एक दर्जन स्कूल-कॉलेज हैं। इस रोड के जरिए ही शहर के सबसे ज्यादा बच्चे स्कूल कॉलेजों में आते जाते हैं, लेकिन सालों से इस रोड पर ही ओवरलोडिंग का खेल जारी है। आए दिन हादसे भी होते हैं, लेकिन जिम्मेदार मामूली कार्रवाई कर मामले को दबा देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नियम तो बने हैं, लेकिन सिर्फ छोटे वाहनों के लिए
जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षित यातायात व्यवस्था के लिए शहर में सुबह 7.30 बजे से 9.30 बजे तक व दोपहर में 1.30 बजे से 3.00 बजे तक भारी वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध हैं। इस दौरान परिवहन व पुलिस विभाग की छोटे वाहनों पर तो नजर रहती है, लेकिन ओवरलोड गन्ना भरे वाहन उनके रडार पर नहीं दिखते।

ओवरलोड वाहनों के संचालन पर सख्ती बरती जा रही है। स्कूल टाइमिंग पर भारी वाहनों की आवाजाही पर पूर्णतया प्रतिबंध भी है। नवंबर से अब तक करीब 80 ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई की गई है। ओवरलोड वाहनों पर हर हाल में रोक लगाई जाएगी।
- राजेश कर्दम, एआरटीओ

जिला प्रशासन के सहयोग से ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई की जा रही है। शहर के चीनी उद्योग के साथ सुरक्षा भी प्रभावित न हो, इसको लेकर डीएम से वार्ता की जाएगी।
- अनिल कुमार सिंह, एसपी

घटना एक
शहर के मोहल्ला नई बस्ती निवासी सौरभ जौहरी बुधवार 27 जनवरी की शाम करीब साढ़े सात बजे बाइक से गौहनिया चौराहा की ओर जा रहे थे। टनकपुर बाइपास के शहर के छतरी चौराहे पर एक गन्ने के ओवरलोड ट्रक से कुचलकर सौरभ की मौत हो गई।


घटना दो
दियोरिया थाना क्षेत्र के गांव बल्देवपुर निवासी सीता देवी बृहस्पतिवार 28 जनवरी की सुबह करीब साढ़े दस बजे पति के साथ बाइक पर मझोला दवा लेने जा रही थीं। टनकपुर बाईपास पर डीएम आवास के सामने गन्ने एक अनियंत्रित ट्रक द्वारा बाइक में टक्कर मारने से सीता की मौके पर कुचलकर मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed