फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Overall champion made Saraswati Vidya Mandir

सरस्वती विद्या मंदिर बना ओवरऑल चैंपियन

Mon, 17 Oct 2016 12:13 AM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Mon, 17 Oct 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
Overall champion made Saraswati Vidya Mandir
सरस्वती विद्या मंदिर बना ओवरऑल चैंपियन - फोटो : पीलीभ्‍ाीत/उत्‍ततर प्रदेश्‍ा
जनपदीय माध्यमिक विद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता की ओवरऑल चैंपियनशिप पर सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज पूरनपुर ने लगातार तीसरी बार कब्जा किया है। सीनियर बालिका वर्ग में ज्योति और बालक वर्ग में अनुभव ने व्यक्तिगत चैंपियनशिप जीती। एडीएम ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए।
विज्ञापन

गांधी स्टेडियम में चल रही प्रतियोगिता में रविवार को रिले रेस, भाला फेंक, ऊंची कूद आदि की स्पर्धाएं हुईं।  दोपहर करीब पौने दो बजे समापन समारोह हुआ। इसमें विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये। व्यक्तिगत चैंपियनशिप की श्रृंखला में सीनियर बालिका वर्ग में ज्योति व बालक वर्ग में अनुभव सिंह, जूनियर बालक वर्ग में आकाश पांडेय, हिमांशु सक्सेना व बालिका वर्ग में कविता शर्मा और सबजूनियर बालिका वर्ग में तान्या कश्यप अव्वल रहीं। विद्यालय स्तरीय चैंपियनशिप में सीनियर बालक वर्ग, जूनियर बालक वर्ग, सबजूनियर बालक वर्ग में सरस्वती विद्या मंदिर पूरनपुर, सीनियर व जूनियर बालिका वर्ग, सब जूनियर बालिका वर्ग में वीरांगना अवंती बाई जिला पंचायत बालिका इंटर कॉलेज पीलीभीत अपने अपने वर्गों में विजेता रहे। एडीएम अजयकांत सैनी ने विजेता टीमों व प्रतिभागियों को सम्मानित किया। इस मौके पर डीआईओएस अनिल कुमार मिश्रा, क्रीड़ा सचिव श्यामा कुमार, विजय कुमार पाल, धनपाल शर्मा, सखविंदर कौर, ब्रहमशंकर गंगवार, निरूपमा शर्मा, वानासुर, शमशुद्दीन अंसारी, राजेश शुक्ला, रमेशचंद्र, संजय पांडेय, संजय सरकार, करुणाशंकर शुक्ला, बबितारानी, विजय लक्ष्मी, अंजू गंगवार, संजीव वर्मा, अरुण चंद्रा आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed