फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   others in puranpur pilibhit

धार्मिक स्थल पर तैनात रिसीवर, ग्रंथी हटाया

Tue, 05 Nov 2019 02:08 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 05 Nov 2019 02:08 AM IST
विज्ञापन
others in puranpur pilibhit
पूरनपुर (पीलीभीत)। धार्मिक स्थल पर एसडीएम कोर्ट में चल रहे वाद का निरस्तारण हो गया। इसमें नियुक्त रिसीवर और ग्रंथी को हटा दिया गया। धार्मिक स्थल अमरजीत सिंह और कश्मीर सिंह की अभिरक्षा में दिया गया है। दोनों विधि अनुरूप वहां पूजा कराएंगे। सुरक्षा उपलब्ध कराने के निर्देश कोतवाल को दिए गए हैं। तीन सितंबर को बलजीत सिंह ने प्रशासन की ओर से लगाए गए तालों को तोड़ दिया था। इस पर उनके खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज हुई थी।
विज्ञापन

कीरतपुर जैनपुर में धार्मिक स्थल के स्वामित्व को लेकर बलजीत सिंह और अमरजीत सिंह में चल रहा विवाद एसडीएम कोर्ट पहुंचा था। एसडीएम कोर्ट ने विवाद को लेकर अपना फैसला सोमवार को दे दिया। फैसले के अनुसार विवादित धार्मिक स्थल श्रद्धालुओं के सहयोग से बनाया गया है। यह किसी व्यक्ति विशेष की संपत्ति नहीं है, मगर इसमें अमरजीत सिंह और कश्मीर सिंह का नाम गांटा संख्या 275 में दर्ज है। विवादित धार्मिक स्थल इन दोनों की अभिरक्षा में दिया गया है। धार्मिक स्थल पर पूजा-अर्चना विधि अनुरूप निरंतर होती रहेगी। 16 सितंबर को पूजा पाठ सुचारु कराने नियुक्त रिसीवर और पाठ करने वाले की नियुक्ति को तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed