फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   others in puranpur pilibhit

बाहरवाली के चक्कर में घरवाली को दिया जहर

Mon, 23 Sep 2019 01:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 23 Sep 2019 01:31 AM IST
विज्ञापन
others in puranpur pilibhit
पूरनपुर (पीलीभीत)। जिला अस्पताल में भर्ती एक महिला ने पति पर जबरन जहर खिलाने का आरोप लगाया था। इलाज के दौरान रविवार को महिला की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

गजरौला थाना क्षेत्र के गांव सिरसा सरदाह निवासी भीमसेन ने अपनी पुत्री सरस्वती की शादी करीब तीन साल पहले सेहरामऊ उत्तरी थाना के गांव सपहा निवासी विनोद के साथ की थी। सरस्वती को शुक्रवार को गंभीर हालत में सीएचसी में भर्ती कराया गया था। जहां दिए बयान में सरस्वती ने अपने पति पर जबरन जहर खिलाने का आरोप लगाया। सरस्वती का आरोप था कि उसका पति एक अन्य युवती को घर ले आया है। इसका विरोध करने पर उसे कई बार पीटा। शुक्रवार को उसे पहले पीटा और जबरन जहर खिला दिया गया। सूचना पर बेटी की ससुराल पहुंचे भीमसेन उसे सीएचसी लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखकर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान शनिवार रात सरस्वती की मौत हो गई। एसओ खीम सिंह जलाल ने बताया कि पोस्टमार्टम कराने के बाद सरस्वती का शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed