फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   others in pilibhit

विवादों में घिरे दीपक पांडेय का सांसद कार्यालय प्रभारी पद से इस्तीफा

Wed, 22 Jan 2020 10:51 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jan 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
others in pilibhit
पीलीभीत। एक महिला से रास्ते के झगड़े की वजह से विवादों में आए सांसद वरुण गांधी के कार्यालय के प्रभारी दीपक पांडेय ने अपने पद से त्यागपत्र दे दिया। उन्होंने अपना इस्तीफा सांसद को भेज दिया है। दीपक ने कहा कि रास्ते को लेकर उनका निजी विवाद है। इसमें सोशल मीडिया पर सांसद को घसीटे जाने से वह आहत हैं। इसलिए अपने पद से इस्तीफा दे रहे हैं।
विज्ञापन

सांसद वरुण गांधी के कार्यालय प्रभारी दीपक पांडेय पर पिछले दिनों एक महिला ने रास्ता विवाद को लेकर गंभीर आरोप लगाकर पुलिस को तहरीर दी थी। पुलिस ने दीपक पांडेय पर एफआईआर दर्ज कर ली थी। मंगलवार को यह मामला अखबारों में छपने के बाद सोशल मीडिया पर दीपक पांडेय को महिला से विवाद में ट्रोल किया जाने लगा। सूत्रों के अनुसार बात सांसद वरुण गांधी तक यह बात पहुंची तो वहां से भी इस प्रकरण पर नाराजगी जताई गई। इसके बाद दीपक पांडेय ने सांसद के कार्यालय प्रभारी पद से इस्तीफा सांसद को भेज दिया। दीपक ने अपने इस्तीफे में कहा कि सांसद वरुण गांधी हमेशा महिला उत्थान और महिला सशक्तीकरण के प्रति समर्पित रहे हैं। वह पीलीभीत की जनता को अपना परिवार समझते हैं। उनके नाम को सांसद से जोड़कर सोशल मीडिया पर ट्रोल किया गया इसलिए उन्हें अच्छा नहीं लगा। इसलिए वह सांसद के कार्यालय प्रभारी से इस्तीफा दे रहे हैं। दीपक ने कहा कि वह इस बात के लिए बहुत शर्मिंदा हैं कि सांसद के नाम पर कुछ लोगों ने उन्हें ट्रोल किया। इसकी वजह से उनके सांसद को परेशानी हुई।
विज्ञापन

दीपक ने कहा कि वह सांसद के नाम के ऊपर कलंक नहीं बनना चाहते। इसलिए कार्यालय प्रभारी का पद छोड़ रहे हैं। वरुण गांधी का परिवार देश का प्रतिष्ठित परिवार है। उस परिवार पर उनकी वजह से आंच आए तो यह वह ठीक नहीं समझते। दीपक पांडेय ने सांसद से पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने की भी मांग की और कहा कि रास्ता विवाद में निर्दोष साबित होने पर ही वह कार्यालय वापस जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed