फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   others in pilibhit

बोलेरो में सोते हुए वीडियो वायरल, दो पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

Sun, 19 Jan 2020 08:48 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jan 2020 08:48 PM IST
विज्ञापन
others in pilibhit
पीलीभीत। ड्यूटी के वक्त सोते हुए यूपी 112 के पुलिसकर्मियों की वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस विभाग में खलबली मच गई। वीडियो का संज्ञान लेकर एसपी ने हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल को लाइन हाजिर कर दिया, जबकि होमगार्ड पर कार्रवाई को कमांडेंट होमगार्ड को पत्र लिखा है।
विज्ञापन

रविवार सुबह एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ। इसमें यूपी 112 की गाड़ी (पीआरबी 2073) में तैनात पुलिसकर्मी सोते दिखाई दे रहे हैं। इनकी ड्यूटी टिकरी गांव के पास आईटीआई कॉलेज के बाहर लगी हुई थी। बोलेरो के भीतर सुरक्षा की कमान संभालने को लगाए गए ये पुलिसकर्मी आराम फरमा रहे थे। कुछ ही देर में वीडियो सोशल मीडिया के हर ग्रुप में वायरल हो गया। हालांकि यह किस दिन का है, इसकी स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी। इससे खाकी की फजीहत होने लगी। मामला अधिकारियों तक पहुंचा तो वीडियो में सोते दिखाई दे रहे पुलिसकर्मियों की जानकारी कराई गई और फिर उन पर विभागीय कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

एसपी अभिषेक दीक्षित ने बताया कि वीडियो का संज्ञान लेकर हेड कांस्टेबल लक्ष्मी नारायण, कांस्टेबल राकेश कुमार को लाइन हाजिर किया गया है। वाहन चालक होमगार्ड रमेश चंद्र पर कार्रवाई के लिए जिला होमगार्ड कमांडेंट को सूचित कर दिया है। पूरे मामले की गहनता से जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed