फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   others in pilibhit

अब नहीं सहेगी आधी आबादी..दरिंदों को चौराहे पर दो फांसी

Sun, 08 Dec 2019 06:48 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 08 Dec 2019 06:48 PM IST
विज्ञापन
others in pilibhit
पीलीभीत। उन्नाव कांड की दुष्कर्म पीड़िता की दिल्ली में इलाज के दौरान शुक्रवार रात मौत होने के बाद आम नागरिकों का आक्रोश सड़कों पर दिखा। शहर में शनिवार को व्यापारियों और समाज के प्रबुद्धजनों ने जुलूस निकालकर दरिंदों को सरेआम चौराहे पर फांसी पर लटकाने की मांग की। कुछ लोगों ने हैदराबाद पुलिस की तर्ज पर पीड़िता को इंसाफ देने की आवाज उठाई। नारेबाजी के बीच दरिंदों का पुतला भी दहन किया गया।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के बैनर तले शहर के व्यापारी जेपी रोड पर एकत्र हुए। यहां से जुलूस के रूप में नारेबाजी करते हुए ड्रमंडगंज चौराहे पर पहुंचे और दुष्कर्म पीड़िता की जलाकर हत्या करने की घटना के दरिंदों को चौराहे पर फांसी देने की मांग की गई। नारेबाजी करते हुए व्यापारियों ने दुष्कर्म के आरोपियों का पुतला भी फूंका। उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष जितेंद्र गुप्ता ने कहा कि दरिंदों को फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाकर त्वरित फांसी की सजा दी जाए। महिलाओं-बेटियों के साथ दरिंदगी करने वाले को जमानत न देने का प्रावधान बनाया जाए। युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष स्वतंत्र देवल ने कहा कि कार्य पालिका और न्याय पालिका के अलावा हम सबको भी अपनी-बहन बेटियों को लेकर जिम्मेदारी समझनी होगी। दरिंदों और गुंडों से अब सतर्क रहने की जरूरत है। महिलाओं के साथ अगर कोई गलत व्यवहार हो रहा है तो इसको अनदेखा न करें। बहन और बेटी समझकर मदद करें..ताकि दरिंदों को सबक सिखाया जा सके। संजीव शर्मा, रामजी नाथ सक्सेना, राघवेंद्र नाथ मिश्र, राजन सिंह, मुकेश देवल, रामानुज अवस्थी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

पीलीभीत। राजधानी लखनऊ में विधान भवन के सामने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के धरने पर बैठने की जानकारी मिलते ही जिला मुख्यालय पर भी सपा कार्यकर्ता उन्नाव कांड के विरोध में सड़कों पर आ गए। जिलाध्यक्ष आनंद सिंह यादव की अगुवाई में नारेबाजी करते हुए कार्यकर्ता कलक्ट्रेट पहुंचे। पूर्व कैबिनेट मंत्री हाजी रियाज अहमद, पूर्व राज्यमंत्री हेमराज वर्मा कार्यकर्ताओं के साथ धरने पर बैठ गए। प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के इस्तीफे की मांग की गई। सपा नेताओं ने कहा कि सीएम योगी को अब नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए क्योंकि उनसे सरकार नहीं चल पा रही है। कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। अफसरशाही बेलगाम है। चारो ओर भ्रष्टाचार व्याप्त है। एडीएम न्यायिक देवेंद्र प्रताप मिश्र को ज्ञापन दिया। अमित पाठक एडवोकेट, प्रभुदयाल पासवान, ब्लाक प्रमुख अरुण वर्मा, विवेक यादव, डिंपल गौड़, राजकुमार भोजवाल, उर्वशी सिंह, पदमा सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed