{"_id":"5dd69be78ebc3e54c76eaa65","slug":"others-in-pilibhit-pilibhit-news-bly384920298","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्य कर्मचारियों ने निकाला मशाल जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्य कर्मचारियों ने निकाला मशाल जुलूस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। सत्रह सूत्री मांगों को लेकर राज्य कर्मचारियों ने मशाल जुलूस निकाला। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। इसका समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई है।
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के बैनर तले राज्य कर्मचारी बृहस्पतिवार नकटादाना चौराहा के पास जमा हुए। यहां से मशाल जुलूस निकाला। नारेबाजी करते हुए कर्मचारी कलक्ट्रेट पहुंचे और डीएम को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में पुरानी पेंशन योजना बहाल करने, आउट सोर्सिंग, ठेकेदारी व्यवस्था समाप्त करने, सातवें वेतन आयोग का लाभ देने, केंद्रीय कर्मचारियों की भांति समस्त भत्तों की समानता प्रदान करने, कैशलेस इलाज का लाभ दिलाने, 50 वर्ष पूरे कर चुके कर्मचारियों का जबरन सेवानिवृत्ति को बंद करने, जीपीएफ के रखरखाव का कार्य महालेखाकार से वापस लेकर पासबुक प्रणाली को प्रत्येक उद्देश्य के लिए अंतिम अभिलेख घोषित करने, मान्यता प्राप्त सेवा संगठनों के अध्यक्ष, महामंत्री को रोडवेज बसों में निशुल्क यात्रा समेत 17 मांगें हैं। जीएल विश्वकर्मा, अतुल मिश्र, सुरेंद्र कुमार गंगवार, दिनेश गिरि, सादिक हुसैन आदि रहे।