फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   others in pilibhit

वंदना पूरनपुर, अविनाश बनाए गए एसडीएम सदर

Tue, 19 Nov 2019 12:44 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 19 Nov 2019 12:44 AM IST
विज्ञापन
others in pilibhit
पीलीभीत। डीएम वैभव श्रीवास्तव ने एसडीएम के कार्यक्षेत्रों में बदलाव किया है। पांच तहसीलों में से तीन के एसडीएम के कार्यक्षेत्र बदल दिए हैं। माना जा रहा है कि उप जिलाधिकारियों के कार्य क्षेत्रों में बदलाव पराली जलाने पर अंकुश न लगने के चलते किया गया है। ज्ञातव्य हो कि पराली जलाए जाने पर अंकुश न लगने के कारण मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी ने डीएम से 20 नवंबर तक जवाब तलब किया। शासन के संज्ञान में पीलीभीत में पराली जलाने के 321 मामले हैं। इसको गंभीरता से लेते हुए डीएम ने उक्त कार्रवाई की है।
विज्ञापन

पराली जलाने में किसानों पर लगातार दर्ज हो रही एफआईआर और लेखपालों की हड़ताल के बीच जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने देर शाम तीन तहसीलों के एसडीएम बदल दिए। एसडीएम सदर वंदना त्रिवेदी को सदर से हटाकर पूरनपुर भेजा गया है। इनके स्थान पर अतिरिक्त चार्ज पर रहने वाले एसडीएम अविनाश चंद्र मौर्य को सदर का चार्ज दिया गया है। एसडीएम पुरनपुर चंद्रभानु सिंह को वहां से हटाकर अपेक्षाकृत कमजोर तहसील कलीनगर भेजा गया है। पूरनपुर में पराली जलाने की घटनाएं सबसे ज्यादा हो रही थीं। एसडीएम उन पर अंकुश नहीं लगा पा रहे थे। जिलाधिकारी ने कुछ दिन पहले चंद्रभानु सिंह का स्पष्टीकरण भी तलब किया था। अतिरिक्त पद पर चल रहे हरिओम शर्मा को पूरनपुर का एसडीएम बनाया गया है। इनके विपरीत बीसलपुर और अमरिया के एसडीएम के कार्यक्षेत्र में कोई बदलाव नहीं किया है। बताया जाता है कि दोनों एसडीएम एक माननीय के नजदीक हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed