{"_id":"5dd272aa8ebc3e54f937c121","slug":"others-in-pilibhit-pilibhit-news-bly384484492","type":"story","status":"publish","title_hn":"पराली जलाने पर प्रशासन की सख्ती, दरोगा लाइन हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पराली जलाने पर प्रशासन की सख्ती, दरोगा लाइन हाजिर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। शासन-प्रशासन की सख्ती के बाद भी पराली जलाने के मामले लगातार सामने आने के बाद प्रशासन सख्त हो गया है। डीएम की ओर से इन मामलों में छह लेखपालों को अब तक निलंबित किया जा चुका है। पुलिस पर भी सख्ती बढ़ा दी गई है। तहसील पूरनपुर के शेरपुरकलां इलाके में पराली जलाने के कई मामले सामने आने के बाद एसपी ने दरोगा अब्दुल समीद को लाइन हाजिर कर दिया है। पराली जलाने से रोकने में लापरवाही पर पूरनपुर कोतवाली के चार सिपाहियों से भी जवाब तलब किया गया है।
पराली जलाने की घटनाओं की संख्या बढ़ने पर शासन से फटकार लगने के बाद जिला प्रशासन इसकी रोकथाम करने में सख्ती से जुट गया है। अब तक 270 किसानों के खिलाफ पराली जलाने की रिपोर्ट दर्ज हो चुकी है। दो दिन पहले प्रशासन की ओर से पूरनपुर में छह लेखपाल निलंबित किए जा चुके हैं। पूरनपुर और बीसलपुर कोतवाली प्रभारी भी पराली को लेकर ही हटाए गए थे। प्रशासनिक स्तर पर एसडीएम और लेखपाल से लेकर ग्राम प्रधान तक जिम्मेदारी तय कर दी गई थी। मजिस्ट्रेट भी बनाए गए हैं। अब पुलिस के बीट सिपाहियों को भी इसकी निगरानी में लगाया गया है। थाना और चौकी प्रभारियों को भी सख्त निर्देश दिए गए हैं। पराली जलाने से रोकने में लापरवाही सामने आने पर कई दरोगा एसपी के रडार पर आ गए हैं। इसको लेकर कार्रवाई की सोमवार से शुरूआत कर दी गई। एसपी ने इस मामले में पूरनपुर कोतवाली के शेरपुरकलां हल्के दरोगा अब्दुल समीद को लाइन हाजिर कर दिया। इसी थाने के चार सिपाहियों से जवाब तलब किया है कि उनकी बीट में पराली कैसे जली।
पराली जलाने में किसानों पर कार्रवाई करने के साथ उनको जागरूक भी किया जा रहा है। बीट सिपाही को निगरानी के निर्देश दिए हैं। इस मामले में लापरवाही बरतने पर पूरनपुर के दरोगा को लाइन हाजिर किया है। चार सिपाहियों से जवाब भी मांगा है। - अभिषेक दीक्षित, एसपी