फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   others in pilibhit

तेज रफ्तार बनी काल, हादसों में दो की मौत, चार घायल

Sat, 09 Nov 2019 09:04 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 09 Nov 2019 09:04 PM IST
विज्ञापन
others in pilibhit
पीलीभीत। वाहनों की रफ्तार एक बार फिर हादसे का सबब बनी। शाहजहांपुर रोड पर बरखेड़ा क्षेत्र में कंटेनर की टक्कर से धान लेकर मंडी आ रहे ट्रैक्टर ट्रॉली सवार किसान की जान चली गई। वहीं टनकपुर हाईवे पर किसी वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार मजदूर की मौत हो गई, जबकि उसके तीन साथी गंभीर रुप से घायल हो गए। बाइक चालक ने हेलमेट नहीं लगाया था। वहीं चार लोग सवार थे। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। परिजन से मिली तहरीर पर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

बरखेड़ा। भुता (बरेली) के गांव अठायन निवासी 46 वर्षीय कृपाल यादव पुत्र टोड़ीलाल खेती करते थे। शनिवार सुबह तीन बजे वह अमृता गांव के रंजीत सिंह की ट्रैक्टर ट्रॉली से धान लेकर पीलीभीत मंडी आ रहे थे। ट्रैक्टर ट्रॉली उनके रिश्तेदार भगवानदास चला रहे थे। शाहजहांपुर-पीलीभीत मार्ग पर गोपी कॉलोनी के पास पहुंचते ही पीछे से आ रहे ट्रक ने ट्रैक्टर ट्रॉली को टक्कर मार दी। हादसे में कृपाल यादव गंभीर रुप से घायल हो गए, जबकि चालक को मामूली चोट आई। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। सूचना मिलने पर पहुंची बरखेड़ा पुलिस ने घायल कृपाल को सीएचसी भिजवाया, वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। किसान की मौत की खबर मिलने के बाद परिवार में चीख पुकार मच गई। परिजन का रो-रोकर बुरा हाल रहा। मृतक के तीन बच्चे हैं। इंस्पेक्टर बृज किशोर मिश्र ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के भांजे सचल कुमार की तरफ से ट्रक नंबर के आधार पर उसके चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन

न्यूरिया। थाना क्षेत्र के मंगतपुर गांव निवासी राजेंद्र (25) मजदूरी करते थे। शुक्रवार रात को वह भमौरा गांव में चल रहे दशहरा मेले में गए थे। गांव के अन्य लोग भी मेला देखने आए थे। रात करीब सवा 11 बजे वह बाइक से घर के लिए निकले। बाइक पर उनके अलावा गांव के ही यशवंत (24), संजीव्र (28) रामकृष्ण (35) थे। बाइक चलाते वक्त हेलमेट नहीं लगाया था। पिपरिया-मैदना गांव के बीच पहुंचते ही किसी गन्ना वाहन ने उनको टक्कर मार दी। हादसे में राजेंद्र की मौत हो गई, जबकि अन्य तीनों को हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल में इलाज के बाद बरेली रेफर कर दिया। वहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने राजेंद्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पत्नी जयदेवी का रो-रोकर बुरा हाल रहा। मृतक के तीन बेटी और एक पुत्र है। इंस्पेक्टर बिरजाराम ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार की टक्कर से बाइक सवार गंभीर
न्यूरिया। टनकपुर हाईवे पर थाना के कुछ दूर शनिवार दोपहर को कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार 35 वर्षीय युवक गंभीर रुप से घायल हो गया। उसको जिला अस्पताल भर्ती कराया है। उसक ी पहचान करने के लिए पुलिस सुरागरसी कर रही है। बाइक सवार ने हेलमेट नहीं लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed