फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   others in pilibhit

वकील समेत दो की डेंगू से मौत

Mon, 04 Nov 2019 09:15 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 04 Nov 2019 09:15 PM IST
विज्ञापन
others in pilibhit
पीलीभीत। डेंगू की चपेट में आकर मरने वालों का सिलसिला बढ़ता जा रहा है। शहर में सेंट्रल बार एसोसिएशन के सदस्य और एक आठ वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। दोनों ही डेंगू से पीड़ित थे। डेंगू और वायरल से शहर में हाहाकार मच गया है। प्रशासन भी इसे लेकर हरकत में आया। एसडीएम सदर ने नगरपालिका पहुंचकर सफाई नायकों की मीटिंग ली। इसके बाद नगरपालिका ने शहर में विशेष सफाई अभियान चलाने का रोस्टर जारी किया हेै। इसमें रोस्टर के मुताबिक विभिन्न इलाकों में फॉगिंग कराने की बात कही गई है।
विज्ञापन

जिले में अब करीब 20 से अधिक मरीजों की मौत डेंगू से हो चुकी है। तमाम मरीजों को बुखार है। डॉक्टर बुखार पीड़ित मरीजों में डेंगू स्वीकार नहीं कर रहे। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़े में अब तक किसी की भी मौत डेंगू से नहीं बताई गई। शहर के मोहल्ला थान सिंह निवासी एवं सेंट्रल बार एसोसिएशन के सदस्य 40 वर्षीय वकील राजकमल लोधी की रविवार को मौत हो गई। उनके परिजनों ने बताया कि राजकमल को तीन दिन पूर्व बुखार ने अपनी चपेट में ले लिया था। उन्हें शहर के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों ने डेंगू होने की जानकारी दी। इलाज के दौरान रविवार को वकील की मौत हो गई। वकील राजकमल लोधी के निधन पर जिला जज महताब अहमद की अध्यक्षता में बार बैंच की संयुक्त शोकसभा हुई। इसमें दिवंगत वकील को श्रद्धांजलि दी गई। फुट कोर्ट रिफरेंस पारित कर शाम को अवकाश कर दिया गया। इससे पूर्व सेंट्रल बार अध्यक्ष शिव शर्मा की अध्यक्षता में हुई शोकसभा में वकील को श्रद्धांजलि दी गई। प्रदेश बार काउंसिल के पूर्व अध्यक्ष अजय शुक्ला ने अधिवक्ता के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि प्रशासन की लापरवाही के कारण डेंगू लाइलाज बीमारी बन गया है। इसी के चलते उनकी साथी की मौत हुई है। इधर, शहर के मोहल्ला शेर मोहम्मद निवासी मोहम्मद हनीफ के आठ वर्षीय पुत्र मोहम्मद उवैस की मौत हो गई। उवैस के पिता ने बताया कि उनके पुत्र को बुखार आ गया था। उसे शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जांच में डेंगू होने की जानकारी दी गई। हालत में सुधार न होने पर उसे बरेली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

डेंगू और संक्रामक रोगों की रोकथाम को पूरे प्रयास किए जा रहे हैं। जिन स्थानों से सूचना आ रही हैं, वहां टीम को भेजकर जांच कराई जा रही है। टीम को भेजकर दवा का छिड़काव भी कराया जा रहा है। फिलहाल जिले में अब तक डेंगू से किसी की भी मौत नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. सीमा अग्रवाल, सीएमओ 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed