{"_id":"5da45fbe8ebc3e93d96599a2","slug":"others-in-pilibhit-pilibhit-news-bly380088268","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में महिला समेत दो लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में महिला समेत दो लोगों की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
असम हाईवे पर सड़ा पुलिस चौकी के पास कार की टक्कर से रविवार रात बाइक सवार ठेकेदार की मौत हो गयी। वह बेटी की ससुराल से लौट रहे थे। पुलिस ने परिजन से जानकारी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बाइक चलाते वक्त उन्होंने हेलमेट नहीं लगाया था। उधर, न्यूरिया के दियूनी डैम मार्ग पर फरदिया रसूलापुर गांव के पास सोमवार दोपहर करीब दो बजे चलती बाइक से गिरकर महिला की मौत हो गई।
मूल रूप से हाफिजगंज बरेली के गांव डिबनापुर के रहने वाले 55 वर्षीय छेदालाल पुत्र झम्मन लाल रेलवे में ठेकेदार थे। डेढ़ दशक से वह परिवार समेत राजीव कॉलोनी में मकान बनाकर रहने लगे। उनकी बेटी संगीता की शादी गजरौला के गांव बिठौराकलां में हुई है। रविवार सुबह करीब 10 बजे छेदालाल बेटी से मिलने उसकी ससुराल गए थे। दिन भर बेटी के घर रुकने के बाद रात साढ़े नौ बजे वापस आ रहे थे। असम हाईवे पर सडा पुलिस चौकी के पास बाइक को कार ने टक्कर मार दी। हादसे में छेदालाल की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। शिनाख्त कर परिवार वालों को बुलाकर जानकारी की गई। कार और उसके चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
न्यूरिया। शेरगढ़ (बरेली) के गांव पनवड़िया निवासी रामकिशोर की 50 वर्षीय पत्नी शकुंतला देवी सोमवार को बेटे रवि के साथ बाइक से रिश्तेदारी में न्यूरिया आ रही थीं। यहां उनके एक रिश्तेदार की मौत हो गई थी। दियूनी डैम मार्ग पर फरदिया रसूलापुर गांव के पास झटका लगने पर बाइक पर पीछे बैठी शकुंलता देवी गिर गई। उनके सिर में काफी चोट आई। आननफानन में एंबुलेंस से उन्हें सीएचसी न्यूरिया लाया गया। यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत के बाद परिवार में चीख पुकार मच गई है। मृतका के एक बेटा और चार बेटी हैं। इंस्पेक्टर बिरजाराम ने बताया कि मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। परिजन पोस्टमार्टम कराने को लेकर आपस में बातचीत कर रहे हैं। अगर मांग की जाएगी तो मंगलवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
परिवार में मचा कोहराम
हादसे के बाद परिवार में चीख पुकार मची रही। पत्नी नत्थोदेवी का रो-रोकर बुरा हाल है। सभी उनको ढांढस बंधाने में जुटे रहे। मृतक के दो बेटे चेतन प्रकाश, सुनील और एक बेटी संगीता है। बेटे सुनील को छोड़ दोनों की शादी हो चुकी है। सीओ सिटी धर्म सिंह मार्छाल ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई के निर्देश सुनगढ़ी इंस्पेक्टर जय कुमार को दिए गए हैं।