{"_id":"5dbecc868ebc3e016a183cfc","slug":"others-in-neureya-pilibhit-pilibhit-news-bly382572047","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाघ ने सांड़ को बनाया निवाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाघ ने सांड़ को बनाया निवाला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूरिया (पीलीभीत)। जंगल के बाहर बाघ की चहलकदमी बरकरार है। माला रेंज के जंगल से निकले बाघ ने टाह गांव में आवारा सांड़ को निवाला बना लिया। गुस्साए ग्रामीणों के विरोध करने के बाद वन विभाग की टीम ने गन्ने के खेत में खाबड़ लगाकर लोगों को शांत कराया। हमले के बाद गांव में बाघ की दहशत बरकरार है।
न्यूरिया क्षेत्र का टाह गांव माला रेंज के जंगल से डेढ़ किमी की दूरी पर है। गांव के आधा किमी बाहर की तरफ साहब सिंह के गन्ने के खेत में बाघ ने आवारा सांड़ को निवाला बना लिया। रविवार सुबह करीब आठ बजे खेत में बाघ द्वारा सांड़ का अधखाया शव मिलने के बाद शोर मच गया। काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। इसकी सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सांड़ का शव लेकर चली गई। बाघ को पकड़ने और रोकथाम के कोई कदम नहीं उठाए। इससे ग्रामीण आक्रोशित हो गए और हंगामा कर प्रदर्शन करने लगे। उन्होंने खेत में पिंजरा और खाबड़ लगाने की मांग शुरू कर दी। इस पर वन दरोगा शेर सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों को बातचीत कर शांत कराने की कोशिश की गई। पगमार्क ट्रेस करने पर बाघ के हमले की पुष्टि हुई। इसके बाद टीम ने साहब सिंह के गन्ने के खेत में खाबड़ लगाया। वन दरोगा शेर सिंह ने बताया कि बाघ के पगमार्क ट्रेस कर ग्रामीणों को अलर्ट किया गया है। निगरानी बढ़ा दी गई है। आला अधिकारियों को भी हमले से अवगत कराया गया है।