फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   others in gajroula pilibhit

वनकर्मियों ने मंदिर में हो रहे निर्माण कार्य को दोबारा रुकवाया

Wed, 22 Jan 2020 10:51 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jan 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
others in gajroula pilibhit
गजरौला (पीलीभीत)। पीलीभीत-पूरनपुर हाइवे पर माला रेंज स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर पर बुधवार को पुन: रेलिंग निर्माण कार्य शुरू करा दिया। सूचना मिलने पर पहुंचे वन कर्मियों ने निर्माण कार्य पुन: रुकवा दिया। कहा गया है कि शासन की अनुमति के बिना निर्माण करने दिया जाएगा।
विज्ञापन

माला रेंज की गढ़ा बीच में बने प्राचीन हनुमान मंदिर में सुरक्षा की दृष्टि से अगले हिस्से में रेलिंग निर्माण का कार्य शुरू कराया गया था। जानकारी मिलने पर 16 जनवरी को मौके पहुंचे टाइगर रिजर्व के डीडी नवीन खंडेलवाल के नेतृत्व में वनकर्मियों ने निर्माणाधीन रेलिंग कार्य ध्वस्त कर दिया और सामान भी जब्त कर लिया था। इसके विरोध में मंगलवार को विहिप समेत अन्य हिंदू संगठनों ने मंदिर के सामने ही हाईवे पर जाम लगा दिया था। बाद में लालपुर के ग्राम प्रधान मिलाप सिंह के सहयोग से वनकर्मियों ने जब्त सामान वापस कर दिया था। इधर बुधवार को मंदिर परिसर में दोबारा रेलिंग निर्माण का कार्य शुरू करा दिया गया। इसकी जानकारी वन अफसरों को हुई तो उन्होंने वनकर्मियों को मौके पर भेजकर दोबारा हो रहे निर्माण कार्य को रुकवा दिया। वनकर्मियों ने शासन से अनुमति के बाद ही निर्माण कार्य शुरू करने की बात कही। इस दौरान वहां मौाजूद ग्रामीणों ने कहा कि यदि वन विभाग ने मंदिर में रेलिंग जल्द ही न लगवाई तो चक्का जाम किया जाएगा।
विज्ञापन

मैं मौके पर गया था। निर्माण कार्य रुकवा दिया है। मैंने बाबा राजेश पुरी से कहा कि शासन से अनुमति मांगी गई है। अभी कोई जवाब नहीं आया है। पत्र आने के बाद ही निर्माण कार्य शुरू कराएं। -रामजी, वन क्षेत्राधिकारी, माला रेंज
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed