{"_id":"5e284a2f8ebc3e4b12418460","slug":"others-in-barkhera-pilibhit-pilibhit-news-bly3929765114","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर ट्रैक्टर ट्रॉली और ट्रक की टक्कर से छात्रा समेत दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पर ट्रैक्टर ट्रॉली और ट्रक की टक्कर से छात्रा समेत दो घायल
विज्ञापन
बरखेड़ा (पीलीभीत)। बीसलपुर मार्ग पर बुधवार को सुबह ट्रैक्टर ट्रॉली और ट्रक की आमने- सामने भिड़ंत हो गई। हादसे के दौरान ट्रक सड़क किनारे बने यात्री शेड में जा घुसा। हादसे में यात्री शेड ढहने से स्कूल जा रही छात्रा और ट्रैक्टर ट्रॉली चालक घायल हो गए। हादसे के बाद सड़क पर जाम लग गया। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को बरखेड़ा सीएचसी पर भर्ती कराया।
बरखेड़ा थाना क्षेत्र के जोगीठेर गांव निवासी मुनेंद्रपाल पुत्र हीरालाल बुधवार को सुबह करीब साढ़े नौ बजे बरखेड़ा शुगर फैक्ट्री से गन्ना तौल कराकर वापस लौट रहे थे। तभी गाजीपुर कुंडा तिराहा के पास बीसलपुर की ओर से खाद लेकर आ रहे ट्रक से भिड़ंत हो गई। टक्कर होने से ट्रक अनियंत्रित होकर रोड किनारे बने यात्री शेड में टक्कर मारते हुए खाई में जा घुसा। यात्री शेड टूटने से उधर से गुजर रही गाजीपुर कुंडा गांव के उमाशंकर की 18 वर्षीय पुत्री पुष्पा और ट्रैक्टर चालक हादसे का शिकार हो गए। छात्रा सुबह घर से स्कूल के लिए निकली थी। हादसे के बाद मौके पर भीड़ एकत्र हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दोनों घायलों को बरखेड़ा सीएचसी में भर्ती कराया। इंस्पेक्टर बरखेड़ा मनीराम ने बताया कि घायलों को सीएचसी पर भर्ती करने के साथ ही ट्रक और ट्रैक्टर ट्रॉली को कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।