फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Orders issued to send 15 buses to Mathura.

Pilibhit News: मथुरा भेजी जाएंगी 15 बसें, आदेश जारी

Wed, 22 Jul 2026 01:50 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
Orders issued to send 15 buses to Mathura.
पीलीभीत। मथुरा में आयोजित होने वाले मेले के लिए वहां के प्रशासन ने चार जिलों से बसों की मांग की है। ऐसे में पीलीभीत डिपो से भी करीब 15 बसों को यहां पर भेजा जाएगा। अफसरों की ओर से आदेश के बाद इन बसों को यहां से 22 जुलाई को भेजा जाएगा।
विज्ञापन

मथुरा में हर साल गोवर्धन में मेले का आयोजन होता है। इसमें दूर-दराज क्षेत्रों से श्रद्धालु पहुंचकर वहां पूजा-अर्चना करते हैं। ऐसे में इस साल 23 से 30 जुलाई तक मेले का आयोजन किया जाना है। आयोजन बड़ा होने के चलते परिवहन व्यवस्थाओं को लेकर भी व्यवस्था की जाती है। इसी क्रम में बरेली के सेवा प्रबंधक की ओर से पीलीभीत डिपो से 15 बसों की मांग की गई है। अफसरों के आदेश आते ही विभागीय स्तर से तैयारियां शुरू कर दी गई है। दिल्ली मार्ग पर चलने वाली करीब दस बसों को मथुरा के लिए भेजा जाएगा। इसके साथ ही स्थानीय मार्गों से पांच बसों को इसमें शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन

बसों की कमी से दिल्ली मार्ग पर जाने वाले यात्रियों को समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है, जबकि इन बसों में विभागीय स्तर से कामकाज को शुरू करा दिया गया है। यह सभी बसें बुधवार को भेजी जाएंगी। इसके बाद 30 जुलाई को यह सभी बसें यहां पर वापस हो सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एआरएम प्रांशु पाठक ने बताया कि मथुरा के गोवर्धन में आयोजित होने वाले मेले में डिपो से 15 बसें भेजी जाएंगी। इसको लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed