फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Opposing team suffered Municipality

अतिक्रमण हटाने गई पालिका टीम को झेलना पड़ा विरोध

Mon, 20 Apr 2015 12:10 AM IST
पीलीभीत।
पीलीभीत। Updated Mon, 20 Apr 2015 12:10 AM IST
विज्ञापन
Opposing team suffered Municipality
नाली व सड़क पर किए गए अतिक्रमण को हटाने गई नगरपालिका टीम को मकानस्वामी
विज्ञापन
का विरोध झेलना पड़ा। बाद में पुलिस के सहयोग से नाली पर किया अतिक्रमण हटवा दिया गया।

नगरपालिका के संपत्ति अधिकारी संतोष कुमार ने बताया कि शहर के मोहल्ला वासिल निवासी अरशद अंसारी ने पूर्व में तहसील दिवस में शिकायत कर मोहल्ले के ही शरीफ अहमद ने नाली पर सड़क पर पक्का निर्माण कर अतिक्रमण कर रखा है। मामले की जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। इधर रविवार को संपत्ति अधिकारी नगरपालिका कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचे और मकान स्वामी से स्वत: ही नाली व सड़क पर किए गए अतिक्रमण हटाने को कहा।

बताते हैं कि मकान स्वामी के परिवार वाले इस पर तैयार नहीं हुए। इस पर संपत्ति अधिकारी ने कोतवाली पुलिस को जानकारी दी। कुछ समय बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। संपत्ति अधिकारी ने बताया कि पुलिस के सहयोग से नाली पर किया गया अतिक्रमण तो हटवा दिया गया है, लेकिन अभी सड़क पर किया अतिक्रमण नहीं हटवाया जा सका है। मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को दे दी गई है। इधर शरीफ अहमद के पुत्र मेहरबान अली ने बताया कि शिकायत गलत है। उसने खुद की भूमि पर निर्माण कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed