फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   operation smile

जिले में शुरू नहीं हो सका ‘ऑपरेशन स्माइल’

Tue, 06 Jan 2015 12:09 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत Updated Tue, 06 Jan 2015 12:09 AM IST
विज्ञापन
पुलिस महानिदेशक ने प्रदेश के सभी जिलों में दो जनवरी से विशेष अभियान ‘ऑपरेशन स्माइल’ चलाने के निर्देश दिए थे। यह अभियान 31 जनवरी तक चलेगा। अभियान के तहत गुमशुदा बच्चों को ढूंढ कर उनके माता-पिता तक पहुंचाना था। होटलों, ईंट भठ्ठों व ढाबों पर काम करने वाले बच्चों से भी उनके बारे में पुलिस को जानकारी जुटानी थी। जानकारी को निर्धारित प्रपत्र पर भरकर संबंधित थाने से वेरीफिकेशन कराकर उनके गुमशुदा होने का पता लगाना था। जिले में चार सालों में कुल 68 बच्चे गुमशुदा हुए थे। पुलिस रिकार्ड के अनुसार जिसमें से 64 बच्चे मिल गए। इनमें से अधिकतर ऐसे बच्चे हैं, जो खुद वापस आ गए या फिर परिजनों ने उन्हें ढूंढ निकाला। अभी चार बच्चे लापता हैं, जिन्हें पुलिस खोज नहीं सकी है। दो जनवरी से शुरू होने वाला ‘ऑपरेशन स्माइल’ अपने जिले में पांच दिन बीत जाने के बाद भी शुरू नहीं हो सका है। खासबात यह है कि महकमे ने अभी तक इसकी कोई कार्य योजना भी नहीं बनाई है। इससे अभियान की सफलता पर सवाल उठने लगे हैं। एएसपी सुधीर कुमार सिंह का कहना है कि शहर में निकलने वाला जुलूस-ए-मोहम्मदी काफी संवेदनशील था। जिसमें पुलिस लगी रही। इस वजह से ‘ऑपरेशन स्माइल’ की कार्य योजना नहीं बन सकी। बाल श्रम अधिकारी व जिला प्रोबेशन अधिकारी के साथ कार्य योजना तैयार कर ऑपरेशन शुरू कराया जाएगा।   
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed