फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Operation of trains between Shahgarh and Mailani from today

Pilibhit News: शाहगढ़ से मैलानी के बीच ट्रेनों का संचालन आज से

Wed, 08 Nov 2023 10:13 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 08 Nov 2023 10:13 PM IST
विज्ञापन
Operation of trains between Shahgarh and Mailani from today
स्पेशल ट्रेन को सांसद, विधायक शाहगढ़ स्टेशन से झंडी दिखाकर करेंगे रवाना
विज्ञापन


10 नवंबर से मैलानी-शाहगढ़ के बीच नियमित चलेगी ट्रेन, टाइम टेबिल हुआ जारी


संवाद न्यूज एजेंसी
पूरनपुर। क्षेत्र के लोगों के लिए खुशखबरी। जिस घड़ी का इंतजार क्षेत्र के लोग पांच साल पांच महीने आठ दिन से कर रहे थे। वह बृहस्पतिवार को पूरी होने जा रही है। रेलवे के अमान परिवर्तन के बाद आज मैलानी से शाहगढ़ के बीच स्पेशल ट्रेन का शुभारंभ होगा।
मैलानी में गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी जबकि शाहगढ़ स्टेशन से सांसद वरुण गांधी झंडी दिखाकर स्पेशल ट्रेन को रवाना करेंगे। शुक्रवार से मैलानी-शाहगढ़ के बीच नियमित ट्रेनें चलने लगेंगी। बुधवार को पूरे दिन सेहरामऊ रेलवे स्टेशन से लेकर शाहगढ़ स्टेशन तक तैयारियां की जाती रहीं।
विज्ञापन

ट्रेनों का शुभारंभ समारोह लखनऊ मंडल के तहत मैलानी और बरेली मंडल में शाहगढ़ रेलवे स्टेशन पर किया जाएगा। बृहस्पतिवार को विशेष गाड़ी 05030 मैलानी से शाहगढ़ के लिए 12:15 पर रवाना होगी। स्पेशल ट्रेन अकेला हंसपुर से 12:26, सेहरामऊ से 12:50, कुर्रैया से 12:29, दुधियाखुर्द से 13:08, उदयपुर खुर्द से 13:14, पूरनपुर से 16:26, प्रसादपुर से 13:37 पर प्रस्थान कर शाहगढ़ स्टेशन पर 13:55 पर पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाहगढ़ स्टेशन से सांसद वरुण गांधी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना करेंगे। विधायक बाबूराम पासवान समारोह के विशिष्ट अतिथि होंगे। शाहगढ़ से 05029 विशेष ट्रेन 15:30 बजे रवाना होकर प्रसादपुर 15:38, पूरनपुर 15:55, उदयपुर 16:02, दुधियाखुर्द 16:09, कुर्रैया 16:17, सेहरामऊ 16:26, अकेला 16:32 से प्रस्थान कर 17 बजे मैलानी पहुंचेगी।

००००००
10 नवंबर से नियमित चलेेगी मैलानी-शाहगढ़ के बीच ट्रेन
नियमित गाड़ी का समय एवं ठहराव

गाड़ी संख्या आगमन/ प्रस्थान स्टेशन
05086 12:15-12:30 मैलानी
12:37-12:38 अकेला हंसपुर
12:48-12:50 सेहरामऊ
12:57. 12:59 कुर्रैया
13:05-13:08 दुधियाखुर्द
13:13-13:14 उदयपुर
13:23-13:28 पूरनपुर
13:35-13:37 प्रसादपुर
13:55 शाहगढ़

05493 17:10 शाहगढ़
17:17-17:18 प्रसादपुर
17:30-17:35 पूरनपुर
17:40-17:42 उदयपुर
17:50-17:52 दुधियाखुर्द
18:02-18:04 कुर्रैया
18:13-18:15 सेहरामऊ
18:20-18:21 अकेला हंसपुर
17:40-17:55 मैलानी

--मैलानी-शाहगढ़ के बीच ट्रेनों का संचालन बृहस्पतिवार को शुरू होगा। शुभारंभ को लेकर बृहस्पतिवार को विशेष ट्रेन चलेगी। शाहगढ़ रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के शुभारंभ समारोह के मुख्य अतिथि सांसद वरुण गांधी और विशिष्ट अतिथि विधायक बाबूराम पासवान होंगे। जो स्पेशल ट्रेन को झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

-राजेंद्र प्रसाद, पीआरओ डीआरएम इज्जतनगर

--व्यापारी मनाएंगे जश्न
मैलानी से शाहगढ़ के बीच ट्रेन चलने पर व्यापारी बृहस्पतिवार को रेलवे स्टेशन पहुंचकर जश्न मनाएंगे। ट्रेन चालक, गार्ड को सम्मानित करेंगे। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रांतीय उपाध्यक्ष हंसराज गुलाटी ने बताया कि पूरनपुर स्टेशन पर आरक्षण विंडो की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed