फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Operation brown begins for drug trafficers

नशे के कारोबारियों के खिलाफ आपरेशन ब्राउन की शुरूआत

Mon, 08 Jan 2018 06:26 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,पीलीभीत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,पीलीभीत Updated Mon, 08 Jan 2018 06:26 PM IST
विज्ञापन
Operation brown begins for drug trafficers
प्रतीकात्मक तस्वीर
मादक पदार्थ की बिक्री और तस्करी करने वालों पर शिकंजा कसने के लिए एसपी कलानिधि नैथानी की ओर से सोमवार से आपरेशन ब्राउन की शुरूआत की है। इसके लिए नारकोटिक्स एंड इल्लीसिटी लिकर कंट्रोल टीम का गठन किया गया है। सिपाहियों से थाना प्रभारी तक जिम्मेदारी तय करते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। यह टीम 24 घंटे काम करेगी।
विज्ञापन

नेपाल और उत्तराखंड की सीमा से सटा होने के कारण जनपद अवैध शराब और मादक पदार्थों की बिक्री के साथ-साथ तस्करी करने वालों के लिए भी लंबे समय से मुफीद साबित हो रहा है। ऐसे कारोबारियों पर शिकंजा कसने के लिए एसपी की ओर से आपरेशन ब्राउन की शुरूआत कर दी गई है। इस टीम में शामिल किए गए पुलिसकर्मी थाना पुलिस की मदद से नशे के सौदागरों के बारे में जानकारी जुटाएंगे। इसके बाद छापामारी कर उन पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। टीम की ओर से किए गए कार्य की पहली समीक्षा एक फरवरी को एसपी करेंगे। इसके बाद अभियान को और बेहतर बनाने के लिए रूपरेखा तय की जाएगी। अफसरों का मानना है कि इसके सफल होने के बाद काफी हद तक चोरी की वारदातों पर भी असर पड़ेगा।
विज्ञापन


सीओ सदर बनाए गए टीम प्रभारी
एसपी ने सीओ क्राइम /सीओ सदर योगेंद्र कुमार को टीम का प्रभारी बनाया है। इसके अलावा टीम में एलआईयू के दरोगा विक्रम सिंह, महिला थानाध्यक्ष सुमन सिंधू, एसएसआई कोतवाली राजकुमार भारद्वाज, टीएसआई संजीव कुमार उपाध्याय, स्वाट टीम प्रभारी इंद्रजीत सिंह भदौरिया, सर्विलांस सेल प्रभारी संदीप तोमर, प्रभारी डीसीआरबी, फील्ड यूनिट प्रभारी अमित सनवाल, सर्विलांस सेल से सिपाही मनोज महर को शामिल किया है। इसके अलावा मीडिया प्रभारी के तौर पर पीआरओ सेल के हरीश कुमार को जिम्मेदारी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जारी किया गया हेल्पलाइन नंबर
मादक पदार्थ की तस्करी और बिक्री से जुड़ी सूचनाएं पुलिस तक पहुंचाने के लिए एसपी की ओर से हेल्पलाइन नंबर 9454404105 लागू किया है। इस पर पब्लिक से सूचनाएं देने की अपील की गई है। सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा।


लापरवाही की तो थानाध्यक्ष पर गिरेगी गाज
मादक पदार्थ की तस्करी रोकने के लिए आपरेशन ब्राउन की शुरूआत की गई है। 31 जनवरी 2018 तक समस्त थाना प्रभारी, क्षेत्र के सिपाही अपने स्तर से सूचनाएं अंकित कर कार्रवाई करें। इसके बाद अगर किसी के क्षेत्र में धरपकड़ में बिक्री पकड़ी गई तो, क्षेत्र के सिपाही के साथ-साथ थानाध्यक्ष पर भी कार्रवाई होगी।
कलानिधि नैथानी, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed