{"_id":"66ef298e6a844958a90c0735","slug":"only-15-out-of-116-complaints-were-resolved-on-sampoorna-samadhan-diwas-pilibhit-news-c-121-1-pbt1008-122830-2024-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: संपूर्ण समाधान दिवस में 116 में महज 15 शिकायतों का निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: संपूर्ण समाधान दिवस में 116 में महज 15 शिकायतों का निस्तारण
विज्ञापन
राजेंद्र आर्य।
पीलीभीत। जनपद की समस्त तहसीलों में शनिवार को हुए संपूर्ण समाधान दिवस में 116 में महज 15 शिकायतों का निस्तारण हो सका। सदर तहसील में डीएम संजय कुमार सिंह खुद मौजूद रहे पर 45 में 40 शिकायतकर्ताओं के हाथ मायूसी लगी।
अफसरों की मौजूदगी में समस्याओं की सुनवाई और उसके निस्तारण को लेकर शासन की ओर से जोर दिया जा रहा है। संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायतों का प्राथमिकता के साथ निस्तारण करने के आदेश हैं, लेकिन धरातल पर ऐसी स्थिति नहीं दिखाई दे रही। अधिकतर फरियादियों को चक्कर लगाने पर मजबूर होना पड़ रहा है।
सदर तहसील में डीएम संजय कुमार सिंह और एएसपी विक्रम दहिया ने शिकायतों को सुना। 45 शिकायतों में पूर्ति विभाग की तीम और राजस्व विभाग की दो शिकायतों का मौके पर निस्तारण कराया गया। शेष शिकायतों के निस्तारण के लिए डीएम ने संबंधित विभागों के अफसरों को निर्देश दिए।
विज्ञापन
--
अमरिया में किसी मामले का हल नहीं
अमरिया। तहसील में सीडीओ केके सिंह की अध्यक्षता में हुए संपूर्ण समाधान दिवस में कुल पांच शिकायतें प्राप्त हुईं। इसमें एक भी शिकायत का मौके पर निस्तारण नहीं हो सका। इससे फरियादियों को मायूस होकर लौटना पड़ा। इस मौके एसडीएम मयंक गोस्वामी समेत अफसर मौजूद रहे। संवाद
--
पूरनपुर मेंं भी शिकायतकर्ता हुए मायूस
पूरनपुर। एडीएम की अध्यक्षता में तहसील सभागार में हुए संपूर्ण समाधान दिवस में पांच फरियादियों ने अपनी समस्याएं रखी। मगर किसी भी समस्या का निस्तारण नहीं हो सका। शिकायतों को निस्तारण के लिए संबंधित विभागों को भेज दिया गया।
--
बीसलपुर में 41 में से पांच शिकायतें निस्तारित
बीसलपुर। एसडीएम नागेंंद्र पांडेय की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में आईं 41 में से केवल पांच शिकायतों का मौके पर निस्तारण हो सका। इस मौके पर तहसीलदार करम सिंह ने किया। संवाद
--
कलीनगर में दो शिकायतों का हुआ हल
कलीनगर। कलीनगर तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में 25 शिकायतें प्राप्त हुईं। जिसमें दो का मौके पर निस्तारण हो सका। इस दौरान तहसीलदार हबीब उर रहमान भी मौजूद रहे। संवाद
--
शिकायतकर्ताओं ने कहा
रेलवे के विद्युत सब स्टेशन के समीप करोड़ों रुपये की सरकारी जमीन पर भू माफिया को कब्जा करा दिया गया। इसकी शिकायत कई बार डीएम से की, मगर जांच लेखपाल को दे दी गई। इससे समस्या का निस्तारण नहीं हो सका।
- राजेंद्र आर्य, वरिष्ठ व्यापारी नेता, पूरनपुर
०००००
वारिसान प्रमाण पत्र बनवाने के लिए पांच महीनों से अफसरों के चक्कर काट रहा हूं। मगर प्रमाण पत्र नहीं बन पा रहा है। शनिवार को संपूर्ण समाधन दिवस में शिकायत की है।
- महेंद्र कुमार, गांव महादिया