{"_id":"b1a3dec8f75256848dd3b53d16dd87be","slug":"only-11-were-disposed-of-171-complaints-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"171 में मात्र 11 शिकायतों का हुआ निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
171 में मात्र 11 शिकायतों का हुआ निस्तारण
पीलीभीत।
Updated Tue, 16 Jun 2015 11:26 PM IST
विज्ञापन
जनसमस्याओं की सुनवाई को तीनों तहसीलों में तहसील दिवस का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
पूरनपुर में डीएम, बीसलपुर में एसडीएम और सदर में एडीएम ने शिकायतें सुनीं।
पूरनपुर में डीएम ओएन सिंह की अध्यक्षता में तहसील दिवस लगाया गया। इसमें 171 फरियादियों ने अपनी शिकायतें रखीं। इसमें मात्र 11 शिकायतों का ही मौके पर निस्तारण किया गया। डीएम ने शिकायतों को निर्धारित समय के भीतर ही निस्तारित करने के निर्देश दिए। उन्होंने लापरवाह अफसरों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी। इस मौके पर एसपी जेके शाही, एसडीएम ज्ञानेंद्र सिंह, तहसीलदार दिग्विजय सिंह आदि मौजूद रहे। सदर तहसील में एडीएम अजयकांत सैनी ने शिकायतें सुनीं। यहां एएसपी सुधीर कुमार, एसडीएम सुरेंद्र बहादुर आदि अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।
बीसलपुर। एसडीएम वीपी सिंह की अध्यक्षता में हुए तहसील दिवस में 52 फरियादियों ने अपनी शिकायतें रखीं। इसमें मात्र दो शिकायतों का मौके पर निस्तारण हो पाया। एसडीएम ने बाकी शिकायतों के निस्तारण के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों के हवाले कर दिया। संचालन तहसीलदार नन्हें लाल ने किया। इस मौके पर जिला और ब्लॉक स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।