फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   One year passed... construction of drains incomplete

Pilibhit News: बीता एक साल... नालों का निर्माण अधूरा

Wed, 28 May 2025 12:07 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Wed, 28 May 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
One year passed... construction of drains incomplete
शहर में डिग्री कॉलेज चौराहे के पास अधूरा पड़ा नाला। संवाद
पीलीभीत। विकास के दावे कागजों पर दौड़ते रहे और शहर में नाला निर्माण का कार्य एक वर्ष बाद भी पूरा नहीं हो सका। नेहरू पार्क का सुंदरीकरण, सीसी मार्ग निर्माण, गौरीशंकर मंदिर का कार्य भी अधर में अटका रहा।
विज्ञापन

ठेकेदारों की मनमानी में कई कार्यों की समयावधि बीत गई, मगर जिम्मेदार बेखबर ही रहे। अब प्रभारी ईओ ने 10 फर्मों को नोटिस दिया है। नोटिस का असर कितना होता है, यह भी बड़ा सवाल है। अगर नालों के निर्माण की यही रफ्तार रही तो शहरवासी इस वर्ष भी जलभराव और अन्य मुश्किलों से जूझेंगे।
विज्ञापन

नगर पालिका पीलीभीत की ओर से मार्च 2024 में शहर में कई नालों का निर्माण शुरू कराया था। करीब नौ करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इन नालों का कार्य बीते वर्ष ही पूरा हो जाना था। एक वर्ष से अधिक समय बीत गया, लेकिन नाला निर्माण पूरा नहीं हो सका। एकता सरोवर के पास से बस अड्डा जाने वाली सड़क पर अब तक काम अधूरा है। खोदकर डाली गई मिट्टी आवागमन में मुश्किलें खड़ी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिग्री कॉलेज चौराहे के पास से शिवमंदिर जाने वाला नाला भी अधूरा है। कई अन्य स्थानों पर भी काम ही चल रहा है। अधूरे निर्माण को लेकर प्रभारी ईओ/ एसडीएम सदर आशुतोष गुप्ता ने 10 फर्मों को नोटिस दिया है।

10 दिन में काम पूरा करने की चेतावनी दी है। देखना यह है कि प्रभारी ईओ की नोटिस का कितना असर होता है।

शहर में डिग्री कॉलेज चौराहे के पास अधूरा पड़ा नाला। संवाद

शहर में डिग्री कॉलेज चौराहे के पास अधूरा पड़ा नाला। संवाद

शहर में डिग्री कॉलेज चौराहे के पास अधूरा पड़ा नाला। संवाद

शहर में डिग्री कॉलेज चौराहे के पास अधूरा पड़ा नाला। संवाद

शहर में डिग्री कॉलेज चौराहे के पास अधूरा पड़ा नाला। संवाद

शहर में डिग्री कॉलेज चौराहे के पास अधूरा पड़ा नाला। संवाद

शहर में डिग्री कॉलेज चौराहे के पास अधूरा पड़ा नाला। संवाद

शहर में डिग्री कॉलेज चौराहे के पास अधूरा पड़ा नाला। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed