{"_id":"675dd8a3bccc5d646701a7a9","slug":"one-time-settlement-scheme-starts-today-surcharge-will-be-waived-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-127278-2024-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: एकमुश्त समाधान योजना आज से, माफ होगा सरचार्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: एकमुश्त समाधान योजना आज से, माफ होगा सरचार्ज
Sun, 15 Dec 2024 12:42 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Sun, 15 Dec 2024 12:42 AM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। उर्जा निगम की ओर से बकाया बिल वसूलने के लिए एकमुश्त समाधान योजना रविवार से शुरू हो रही है। तीन चरणों में संचालित इस योजना में उपभोक्ताओं को बिल में रियायत दी जाएगी। जिले में करीब 3.59 लाख बिजली उपभोक्ता हैं। इनमें करीब तीन लाख उपभोक्ताओं पर बकायेदारी है। यह सभी उपभोक्ता एकमुश्त समाधान योजना से आच्छादित होंगे।
शहर में इस समय करीब 39 हजार उपभोक्ता हैं, इनमें 10 हजार उपभोक्ताओं पर करीब 10 करोड़ से ज्यादा का बकाया है। इनमें दो हजार व्यावसायिक कनेक्शन वाले भी शामिल है। इस योजना में बकायेदारों को महज मूलधन ही निगम को देना होगा। अन्य ब्याज दरों में छूट दी जाएगी।
जिले के सभी उपखंडों पर एक पटल तैयार किया जाएगा। जिन पर उपभोक्ता अपना बिल जाम कर सकेंगे। प्रभारी अधीक्षण अभियंता पंकज भारती ने बताया कि एकमुश्त समाधान के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिले में शत-प्रतिशत बिल को जमा कराने का लक्ष्य है। इसके लिए संबंधित को भी दिशा-निर्देश दे दिए गए है।
विज्ञापन
एकमुश्त समाधान योजना के लिए सभी उपकेंद्रों में 38 शिविर लगाए जाएंगे। जेई, एसडीओ और अन्य कर्मचारियों को जिम्मेदारी दी गई है। तीन नोडल अधिकारी भी बनाए गए हैं। योजना के संबंध में प्रचार-प्रसार भी कराया गया है।
-- -- -- -
10 हजार से ज्यादा के बकायेदार 18,360 उपभोक्ता नहीं जमा कर रहे बिल
पूरनपुर। 10 हजार रुपये से अधिक के बकायेदार 18,360 उपभोक्ताओं को बिजली निगम ने नोटिस जारी कर ओटीएस (एकमुश्त समाधान) स्कीम में बकाया जमा करने की चेतावनी दी है। शीघ्र ही बकाया जमा न करने पर उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काटने के साथ बकाया वसूली के लिए आरसी जारी की जाएगी।
एसडीओ मोहित गुप्ता ने बताया कि नगर क्षेत्र में 18,360 उपभोक्ताओं पर 10 हजार रुपये से अधिक का बिजली बिल बकाया है। बड़े बकायेदारों ने अगर बिल जमा नहीं किया तो उनके कनेक्शन काटने का अभियान चलाया जाएगा। साथ ही बकाया वसूली के लिए आरसी भी जारी होगी। संवाद